Nargis Fakhri ने ब्लैक ड्रेस में ढाया कहर, फैंस बोले- HOTTEST GIRL...
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 24 Mar 2020 11:14 AM
Nargis Fakhri ने सोशल मीडिया पर एक तसवीर शेयर की है. फैंस इस तसवीर को जमकर लाइक एंड शेयर कर रहे है.
कोरोना वायरस (coronavirus) से पूरा देश और दुनिया सहमा हुआ है. कोरोना के कारण लोग अपने घरों में कैद है. इस दौरान सेलेब्स भी घरों में रहकर अपना टाइम पास कर रहे है. हाल ही अभिनेत्री नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri) ने सोशल मीडिया पर एक तसवीर शेयर की है. फैंस इस तसवीर को जमकर लाइक एंड शेयर कर रहे है.
नरगिस फाखरी ने इस तसवीर को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इस तसवीर में उन्होंने ब्लैक शिमरी ड्रेस पहन रखा है. इसमें नरगिस बेहद खूबसूरत और आकर्षक दिख रही है. वहीं, फैंस उनकी इस लुक को बहुत पसंद कर रहे है. उनके इस तसवीर पर एक फैन ने लिखा, वो काफी हॉट दिख रही है. जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा इस प्लेनट की सबसे हॉटेस्ट गर्ल है.
इससे पहले नरगिस फाखरी ने कुछ दिन पहले एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, वे पिछले तीन दिनों से एक ही कपड़ों में हैं. वीडियो के साथ उन्होंने लिखा – ‘मदद करो, तीन दिन से एक ही कपड़ों में हैं. क्या ही पॉइंट है? क्या पहन रहे हैं और कितनी बार पहन रहे हैं, अगर हम ये सब नहीं सोचे तो शायद हमारे बहुत सारे पैसे बच जाएंगे क्यों कर रहे हैं हम ये सब’.
वहीं, नरगिस ने एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो बता रही थी कि घर में कैसे बोर हो रही है. इस वीडियो में नरगिस घर की सफाई कर रही है. इसके साथ ही वो किचन में बर्तन साफ करते हुए, टॉयलेट क्लीन करते हुए, झाड़ू लगते हुए, कपड़े धोते हुए और फनी फेसेज बनाते हुए देखी जा सकती हैं.
बता दें कि नरगिस ने फिल्म ‘रॉकस्टार’ से डेब्यू किया था. इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था और इसमें उनके साथ रणबीर कपूर मुख्य किरदार में थे. वहीं, नरगिस को पिछली बार ‘अमावस’ में देखा गया था. इसमें उनके साथ सचिन जोशी और मोना सिंह नजर आए थे.
गौरतलब है कि कोरोना के चपेट में भारत में अब तक 498 लोग आ चुके हैं. इस बीमारी से 9 लोगों की मौत हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










