The Kashmir Files पर विवादित टिप्पणी करने वाले नदव लापिद ने मांगी माफी, कहा- मेरा उद्देश्य अपमान करना…

द कश्मीर फाइल्स फिल्म पर विवादित टिप्पणी करने वाले इजरायल के निदेशक और इफ्फी के जूरी प्रमुख नदव लापिद ने माफी मांगी है. एक नई रिपोर्ट के अनुसार, नदव ने कहा कि उनका ‘उद्देश्य लोगों या उनके रिश्तेदारों का अपमान करना कभी नहीं था’.
द कश्मीर फाइल्स के खिलाफ अपनी विवादित टिप्पणियों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले इजरायल के निदेशक और भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के जूरी प्रमुख नदव लापिद ने माफी मांगी है. एक नई रिपोर्ट के अनुसार, टिप्पणी करने के कुछ दिनों बाद, नदव ने कहा कि उनका ‘उद्देश्य लोगों या उनके रिश्तेदारों का अपमान करना कभी नहीं था’. बता दें कि नदव ने 22 नवंबर को आईएफएफआई गोवा में ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर टिप्पणी की थी. मामले में लेखक-निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, अनुपम खेर और पल्लवी जोशी सहित द कश्मीर फाइल्स की टीम ने नदव की आलोचना की थी.
सीएनएन न्यूज 18 से बात करते हुए, नदव ने कहा है, ”मैं किसी का अपमान नहीं करना चाहता था, और मेरा उद्देश्य कभी भी लोगों या उनके रिश्तेदारों का अपमान करना नहीं था, जो पीड़ित हैं. मैं पूरी तरह से पूरी तरह से माफी मांगता हूं, अगर उन्होंने जिस तरह से व्याख्या की है. बीते दिनों नदव लापिद ने कहा कि वह अपने बयान पर कायम हैं, क्योंकि वह जानते हैं कि ”फिल्म के रूप में दुष्प्रचार को किस तरह पहचाना जाता है”.
लापिद ने कहा कि खराब फिल्म बनाना अपराध नहीं है, लेकिन विवेक अग्निहोत्री निर्देशित यह फिल्म ‘अधूरी, जानबूझकर तथ्यों से छेड़छाड़ वाली और हिंसक’ है. उन्होंने इजराइली अखबार हारेत्ज को दिये इंटरव्यू में कहा कि अंतरराष्ट्रीय जूरी के अध्यक्ष के रूप में अपने मन की बात कहना उनकी जिम्मेदारी है. लापिद ने कहा, ”कल्पना कीजिए, एक दिन इजराइल में भी ऐसी स्थिति बन सकती है और मुझे खुशी होगी कि इस हालात में विदेशी जूरी का प्रमुख जैसे चीजों को देखता है, वैसे बयां करना पसंद करे. एक तरह से कहूं तो मुझे लगा कि मुझे जिस जगह आमंत्रित किया गया है, उसके प्रति मेरी जिम्मेदारी है.”
Also Read: Nadav Lapid: कौन है नदव लापिद, जिन्होंने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को बताया वल्गर प्रोपेगेंडा
गोवा में 53वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव (इफ्फी) के समापन समारोह में सोमवार को लापिद ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को भद्दी और दुष्प्रचार वाली फिल्म बताया था. फिल्म का प्रदर्शन 22 नवंबर को इफ्फी के इंडियन पैनोरमा में किया गया था. द कश्मीर फाइल्स के लेखक-निर्देशक अग्निहोत्री, इसमें अभिनय कर चुके अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत समेत कुछ भाजपा नेताओं के साथ ही भारत में इजराइली राजदूत नाओर गिलोन और मध्य-पश्चिम भारत में उसके महा वाणिज्यदूत कोब्बी सोशानी ने लापिद की तीखी आलोचना की थी. (भाषा इनपुट के साथ)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










