मौनी रॉय ने 'शावर' सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस, ब्लैक आउटफिट में देख फैंस बोले- 'अब तो पक्का...'

Mouni Roy video : टीवी में धमाल मचाने के बाद मौनी रॉय (Mouni Roy) अब फिल्मों में अपना जलवा बिखेर रही हैं. मौनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी हसीन फोटोज से फैंस का दिल धड़काती रहती है. मौनी ने हाल ही में रेड आउटफिट में अपनी तसवीरें शेयर की थी. अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे है.
Mouni Roy video : टीवी में धमाल मचाने के बाद मौनी रॉय (Mouni Roy) अब फिल्मों में अपना जलवा बिखेर रही हैं. मौनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी हसीन फोटोज से फैंस का दिल धड़काती रहती है. मौनी ने हाल ही में रेड आउटफिट में अपनी तसवीरें शेयर की थी. अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे है.
मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. वीडियो में नागिन एक्ट्रेस अपनी दोस्त के साथ शावर सॉन्ग पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो में दोनों ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही है. मौनी इसपर कमाल का डांस कर रही है और उनके डांस स्टेप्स भी कमाल के लग रहे है.
https://www.instagram.com/p/CMHiSsBhn2X/
नागिन एक्ट्रेस के इस वीडियो पर अबतक 221,080 लाइक्स आ चुके है. उनके चाहने वाले इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, ‘अब तो पक्का आपके दीवाने हो जाएंगे.’ एक यूजर ने लिखा, ‘वाह क्या डांस है.’ बता दें कि मौनी रॉय अपनी डांसिंग स्किल की वजह से जानी जाती हैं. ‘गली-गली…’ से लेकर ‘ओढ़नी…’ तक उनके कई हिट डांस नंबर्स हैं.
https://www.instagram.com/p/CL1bBPGJgAB/
Also Read: तारक शो की ‘सोनू’ ट्रांसपेरेंट ड्रेस में दिखीं जबरदस्त हॉट, बोल्ड फोटोज वायरल…
सुपरहिट टीवी सीरियल ‘नागिन’ से घर-घर में मशहूर होने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गोल्ड’ से बॉलीवुड में एंट्री किया था. फिल्म ‘लंदन कॉन्फिडेंशियल’ में पहली बार मौनी रॉ एजेंट का काम किया है.
https://www.instagram.com/p/CLv4f7cpvz2/
Also Read: डीप नेक कोट और नेट वाली स्कर्ट में रश्मि देसाई का बोल्ड फोटोशूट, फैंस ने कमेंट में लिखा- ‘सिद्धार्थ को बहुत…’
वर्कफ्रंट की बात की जाए तो मौनी रॉय डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, अक्किनेनी नागार्जुन और डिंपल कपाड़िया जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ दिखेंगी. कहा जा रहा है कि फिल्म में मौनी रॉय विलन के किरदार में दिखाई देंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




