डीप नेक कोट और नेट वाली स्कर्ट में Rashami Desai का बोल्ड फोटोशूट, फैंस सिद्धार्थ को कनेक्ट करते हुए कर रहे कमेंट

Rashami Desai Bold Photo : नागिन एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) अक्सर अपनी ग्लैमसर लुक्स की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं. रश्मि आए दिन अपनी बोल्ड फोटोज शेयर करती रहती हैं. उनकी हर अदा कमाल की है. हाल ही में उन्होंने येलो ड्रेस में अपनी फोटो पोस्ट की थी. अब रश्मि एक बार फिर से अपनी तसवीर से सोशल मीडिया पर आग लगा रही है.
Rashami Desai Bold Photo : नागिन एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) अक्सर अपनी ग्लैमसर लुक्स की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं. रश्मि आए दिन अपनी बोल्ड फोटोज शेयर करती रहती हैं. उनकी हर अदा कमाल की है. हाल ही में उन्होंने येलो ड्रेस में अपनी फोटो पोस्ट की थी. अब रश्मि एक बार फिर से अपनी तसवीर से सोशल मीडिया पर आग लगा रही है.
रश्मि देसाई सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. अब रश्मि ने अपनी कुछ हॉट फोटोज पोस्ट की है, जिससे आपकी नजरें नहीं हटेगी. इन तसवीरों में वो व्हाइट कोट में दिख रही है. डीप नेक कोट में उनकी अदाएं फैंस को बेताब कर रही है. साथ ही उन्होंने व्हाइट कलर का नेट स्कर्ट पहना हुआ है. एक्ट्रेस ने सभी को हैप्पी विमेंस डे भी विश किया है.
नागिन एक्ट्रेस इन तसवीरों में काफी हसीन लग रही है. कुछ देर पहले शेयर की गई इन तसवीरों पर अबतक 35,442 लाइक्स आ चुके है. मीडिया यूजर्स इसपर खूब सारे कमेंट्स कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, सिद्धार्थ को बहुत पसंद आएगी ये फोटो. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, हॉट. कई यूजर्स इसपर हार्ट और फायर इमोजी भी बनाकर कमेंट कर रहे है.
इससे पहले रश्मि देसाई ने येलो कलर की स्ट्रीप्ड ड्रेस में अपनी तसवीरें शेयर की थी. उन्होंने हाई हिल्स पहने हैं और ओपन हेयर से अपने लुक को कंप्लीट किया है. फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आया था.
रश्मि देसाई टीवी की जानीमानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म ये लम्हें जुदाई के (2004) से की थी. अभिनेत्री ने टीवी की दुनिया में सीरियल ‘उतरन’ से एंट्री की थी जिसमें उनकी एक्टिंग को सराहा गया था. इसके बाद वह ‘दिल से दिल तक’ सीरियल में नजर आईं थी जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला संग उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया. रियेलिटी शो बिग बॉस में भी रश्मि देसाई ने प्रशंसकों का दिल जीता. उन्होंने नागिन 4 में अपने किरदार श्लाका के जरिए भी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










