ePaper

Hina Khan ने ब्लैक एंड रेड फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी में दिलाई Rekha की याद, सिर्फ इतनी कीमत की है आउटफिट

Updated at : 13 Aug 2021 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
Hina Khan ने ब्लैक एंड रेड फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी में दिलाई Rekha की याद, सिर्फ इतनी कीमत की है आउटफिट

टीवी एक्ट्रेस हिना खान अपनी अदाओं से हमेशा फैंस को लुभाती हैं. इस बार इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी इंडियन लुक में तसवीर शेयर की हैं. ब्लैक एंड रेड फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी में हिना में एवरग्रीन रेखा की झलक देखने को मिल रही है.

विज्ञापन

हिना खान सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अकसर अपने जीवन से जुड़ी अपडेट शेयर करना पसंद करती हैं. एक्ट्रेस आए दिन अपनी तसवीरें शेयर कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाती हैं. चाहे वो वेस्टर्न आउटफिट हो या फिर इंडियन वियर, एक्ट्रेस अपने लुक्स से हमेशा लुभाती हैं. इस बार एक्ट्रेस ने एक इवेंट के लिए रेड एंड ब्लैक फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी पहनी है, जिसमें वो काफी फब रही हैं.

https://www.instagram.com/p/CQ8clV_rQVT/

फैंस कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स

हिना के इस इंडियन लुक में लोग उनकी तुलना एक्ट्रेस रेखा से कर रहे हैं. एक फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा है आप तो एवरग्रीन रेखा को टक्कर दे रही हैं, वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है आप तो हिना खान से हिना रब्बानी हो गईं हैं. हिना एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन अपनी खूबसूरत और सीज़लिंग तस्वीरें शेयर कर फैंस को सरप्राइज देती हैं.

https://www.instagram.com/p/CSgWvUIIaz8/

हिना खान ने हाल ही में मोहब्बत है नामक एक नए म्यूजिक वीडियो के लिए फिर से शहीर शेख के साथ नजर आने वाली हैं. इस बीच वह एक स्टोर लॉन्च के लिए दिल्ली गईं. अभिनेत्री अपने इंस्टाग्राम स्टोरिज पर कैपिटल में अपने समय से लगातार अपडेट शेयर करती रहती हैं. उन्होंने हाल ही में अपने बाल और मेकअप करवाते हुए एक नया वीडियो शेयर किया है.

https://www.instagram.com/p/CSJ6ixeIdDB/

टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) ने हाल ही में अपने पिता को खोया है. जिस वजह से एक्ट्रेस काफी परेशान हो गई थीं, लेकिन इन कठिन दिनों में उनके साथ हमेशा उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) ने दिया. आपको बता दें, इस जोड़ी की मुलाकात एक दूसरे से 2009 में टीवी के मशहूर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर हुई थी. जहां इस जोड़ी की दोस्ती हुई और ये दोस्ती फिर प्यार में बदल गई. धीरे-धीरे इस जोड़ी का रिश्ता बेहद खूबसूरत हो गया.

https://www.instagram.com/p/CRGzK8Dr2fW/

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola