'नागिन' एक्ट्रेस सुरभि चंदना ब्लू आउटफिट में दिखीं कमाल, फैंस बोले- 'रानी बानी ने...' VIRAL PHOTOS
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 Feb 2021 2:50 PM
Surbhi Chandna Bold Photoshoot : सुपरनैचुरल थ्रिलर शो नागिन में बानी का किरदार निभा रहीं सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने ब्लैक आउटफिट में तसवीरें शेयर की थी, जो काफी वायरल हुई थी. अब एक बार फिर से सुरभि ने लेटेस्ट तसवीर शेयर कर फैंस की नींद उड़ा दी हैं. इन तसवीरों पर उनके चाहने वाले ताबड़तोड़ कमेंट्स कर रहे है.
Surbhi Chandna Bold Photoshoot : सुपरनैचुरल थ्रिलर शो नागिन में बानी का किरदार निभा रहीं सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने ब्लैक आउटफिट में तसवीरें शेयर की थी, जो काफी वायरल हुई थी. अब एक बार फिर से सुरभि ने लेटेस्ट तसवीर शेयर कर फैंस की नींद उड़ा दी हैं. इन तसवीरों पर उनके चाहने वाले ताबड़तोड़ कमेंट्स कर रहे है.
सुरिभ चंदना ने अपने इंस्टाग्राम पर ब्लू आउटफिट में अपनी कुछ बेहतरीन तसवीरें पोस्ट की हैं. इन तसवीरों में वो ओपन हेयर में काफी ग्लैमरस लग रही है. ट्यूब टॉप और ब्लू पैंट में वो कैमरे को देखकर स्टाइलिश पोज दे रही है. साथ ही उन्होंने ड्रेस से मैच करता ब्लू श्रग भी कैरी किया है. गोल्डन कलर का ईयररिंग्स और उनका आई मेकअप सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.
https://www.instagram.com/p/CK3DPyZHwpB/
इन तसवीरों पर फैंस ने तारीफ के पुल बांध दिए है. करीब 2 घंटे पहले शेयर की गई इन फोटोज पर अबतक 112,855 लाइक्स आ चुके है. एक यूजर ने लिखा, ‘रानी बानी ने आग लगा दिया.’ एक यूजर ने लिखा, ‘आपको मिस करने वाला हूं आदिनागिन.’ एक इंस्टा यूजर ने लिखा, ‘मार डाला उफ्फ.’ एक यूजर ने लिखा, ‘सुबह सुबह आग लगा दी.’ वहीं कई यूजर्स कमेंट कर उनसे लाइस चैट सेशन करने के लिए बोल रहे है.
Also Read: ‘Anupama’ की संस्कारी बहू रूपाली गांगुली ने शेयर की ये जबरदस्त फोटो, फैंस बोले- ‘आप रियल में बहुत…’
इससे पहले सुरभि ने ब्लैक कलर की क्रॉपटॉप और पैंट में अपनी फोटोज फैंस के साथ शेयर किया था. इस लुक में वो एक बाइक राइडर के रुप में लग रही हैं. एक्ट्रेस का किलर लुक फैंस को काफी भा रहा है. बता दें एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 3.7 मिलियन फॉलोवर्स हैं और वो अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तसवीरें शेयर करती रहती हैं.
https://www.instagram.com/p/CKLdn-mndcH/
गौरतलब है कि ‘इश्कबाज’ सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सुरभि चंदना टीवी जगत का जाना-पहचाना चेहरा है. सुरभि ने कॉलेज के वक्त से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी. उन्होंने सबसे पहले सब टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से शुरुआत की थी.
Also Read: PHOTOS : मलाइका अरोड़ा की नयी तसवीर ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, जानें कितनी है इस खास ड्रेस की कीमत
तारक शो में उन्हें एक छोटा सा रोल मिला था. लेकिन इस शो के मेकर्स उन्हें शो से रिप्लेस करने वाले थे क्योंकि उन्हें लाइन्स याद नहीं हो रही थी. ऐसा खुलासा खुद एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने किया था.
Also Read: सपना चौधरी का डांस देख लोगों ने बरसाए नोट, इस गाने पर देसी क्वीन ने लगाए जबरदस्त ठुमके, VIRAL VIDEO
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










