PHOTOS : मलाइका अरोड़ा की नयी तसवीर ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, जानें कितनी है इस खास ड्रेस की कीमत

Updated:
विज्ञापन
PHOTOS : मलाइका अरोड़ा की नयी तसवीर ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, जानें कितनी है इस खास ड्रेस की कीमत

Malaika Arora Dress Cost: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora ) अपने यूनिक स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में रहती हैं. मलाइका अपने फैशनबेल कपड़ों को लेकर खबरों में छाई रहती हैं. हाल ही एक्ट्रेस ड‍िजाइनर अर्प‍िता मेहता की खूबसूरत ड्रेस में नजर आईं, जिसमें उनका स्टनिंग लुक फैंस को बेताब कर गया. इस ड्रेस में मलाइका काफी ब्यूटीफुल दिख रही हैं. लेकिन क्या आप इस ड्रेस की कीमत जानते है.

विज्ञापन

Malaika Arora Dress Cost : बॉलीवुड एक्‍ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora ) अपने यूनिक स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में रहती हैं. मलाइका अपने फैशनबेल कपड़ों को लेकर खबरों में छाई रहती हैं. हाल ही एक्ट्रेस ड‍िजाइनर अर्प‍िता मेहता की खूबसूरत ड्रेस में नजर आईं, जिसमें उनका स्टनिंग लुक फैंस को बेताब कर गया. इस ड्रेस में मलाइका काफी ब्यूटीफुल दिख रही हैं. लेकिन क्या आप इस ड्रेस की कीमत जानते है.

मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ हद से ज्यादा बोल्ड तसवीरें पोस्ट की हैं. इन तसवीरों में उनका यूनिक अंदाज फैंस को खूब पसन्द आ रहा हैं. मलाइका ने गोल्ड लीन‍ियर एंब्रॉयडरी ब्लाउज और टील स्ट्राइप स्कर्ट सेट पहनी है. थाई-स्ल‍िट स्कर्ट के साथ जरी एंब्रॉयडरी बॉर्डर वाले टील ब्लू दुपट्टे को उन्होंने स्टाइलिश तरीके से लिया हैं.

इन तसवीरों को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा- @arpita_mehta तुम्हारे शानदार कॉफी टेबल बुक द मिरर और साथ में लेबल के 10 साल के लिए बधाई हो. अब तक तसवीरों पर 580,316 लाइक्स आ चुके है. वहीं, तसवीरों को देखकर फैंस उनकी तारीफ कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, आप सुपर हॉट लग रही है. एक यूजर ने लिखा, कड़क. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, लकी अर्जन. वहीं कई यूजर्स ने तसवीर पर फायर इमोजी बनाया.

Also Read: डिजाइनर अर्पिता मेहता की ड्रेस में मलाइका अरोड़ा दिखीं बेहद हॉट, सोनम कपूर, अनन्या पांडे का ये स्टनिंग लुक वायरल

एक्ट्रेस मलाइका ने इस आउटफिट के साथ जो आई मेकअप किया है, वो उनपर काफी सूट कर रहा है. साथ ही उनका इस तरह से फोटोशूट करवाना फैंस के होश उड़ा रहा है. वहीं अगर ड्रेस की कीमत के बारे में बात करें तो इसकी कीमत 79000 रुपये है. अर्पिता मेहता ने इस ड्रेस को डिजाइन किया है औऱ ये उनकी वेबसाइट पर एवलेबल है.

बता दें कि, मलाइका अरोड़ा पिछले काफी समय से पर्दे से दूर है. वो खासकर ‘मुन्‍नी बदनाम हुई’, छैयां छैयां जैसे कई डांस नंबर्स के लिए जानी जाती है. उन्‍होंने कई टीवी रिएलिटी शोज को भी जज किया है, जिसमें इंडियाज बेस्‍ट डांसर, नच बलिए और झलक दिखला जा जैसे शोज शामिल हैं.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola