ePaper

सुरभि चंदना ने कराया बोल्ड फोटोशूट, ट्रांसपेरेंट ड्रेस में 'नागिन' एक्‍ट्रेस का दिखा हॉट अंदाज, Viral Photos

Updated at : 07 Feb 2021 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
सुरभि चंदना ने कराया बोल्ड फोटोशूट, ट्रांसपेरेंट ड्रेस में 'नागिन' एक्‍ट्रेस का दिखा हॉट अंदाज, Viral Photos

naagin fame bani aka surbhi chandna bold photo in white transparent dress actress hot and glamorous photo viral on social media fans says itni khubsurat bud: 'नागिन' एक्‍ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna )अपनी लेटेस्‍ट तसवीरों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. वो इनदिनों एकता कपूर के सुपरनैचुरल सीरियल 'नागिन 5' (Naagin 5) में बानी का किरदार निभा रही हैं.

विज्ञापन

Surbhi Chandna Bold Photoshoot : ‘नागिन’ एक्‍ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) अपनी लेटेस्‍ट तसवीरों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. वो इनदिनों एकता कपूर के सुपरनैचुरल सीरियल ‘नागिन 5’ (Naagin 5) में बानी का किरदार निभा रही हैं जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं. सुरभि सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी खूबसूरत तसवीरे शेयर करती रहती हैं. अब सुरभि का लेटेस्‍ट बोल्‍ड फोटोशूट (Surbhi Chandna Bold Photoshoot) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो ट्रांसपेरेंट ड्रेस में नजर आ रही हैं.

इस तसवीर में सुरभि चंदना व्‍हाइट कलर के ट्रांसपेरेंट रफेल ब्‍लाउज और मैंचिंग साड़ी में नजर आ रही हैं. उन्‍होंने ओपन हेयर से अपने लुक को कंप्‍लीट किया है. उनका लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. सुरभि ने मैचिंग झुमके पहने हैं. कुछ ही घंटे शेयर की गई इन तसवीरों को अबतक 158,551 व्‍यूज मिल चुके हैं जो बढ़ता ही जा रहा है. सुरभि कैमरे को देखकर एक से बढ़कर पोज दे रही हैं.

https://www.instagram.com/p/CK5ptr9nMFa/

सुरभि चंदना की तसवीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा,’ आपको हम नागिन में फिर देखना चाहते हैं…प्‍लीज.’ एक और यूजर ने लिखा,’ हमेशा की तरह खूबसूरत.’ एक और यूजर ने लिखा,’ प्‍लीज मैम एक रिप्‍लाई कर दो.’ एक और यूजर ने लिखा,’ हम इस हॉट नागिन को मिस करेंगे.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आपकी साड़ी नया ट्रेंड सेट कर रही है.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आप इतनी क्‍यूट क्‍यों हो.’

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : मल्‍टीकलर ड्रेस में पुरानी ‘सोनू भिड़े’ का दिखा बोल्‍ड अंदाज, देखें एक्‍ट्रेस की Viral Photos

बीते दिनों नागिन शो को हिस्‍सा बनने को लेकर सुरभि चंदना ने प्रभात खबर से खास बातचीत में कहा था,’ सच कहूं तो मैं शुरुआत में तैयार नहीं थी. मुझे फ़ोन आया कि नागिन की कास्टिंग चल रही है. मैंने उन्हें कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं तैयार हूं. मैंने सोचा था कि संजीवनी के बाद ओटीटी पर कुछ करूँगी. वेब सीरीज के लिए बाकी लोगों के साथ बातचीत चल रही थी लेकिन शायद नागिन मेरी किस्मत में था. मुझे कुछ दिन बाद फिर नागिन की टीम का फ़ोन आया कि इस बार कांसेप्ट अलग है कहानी भी अलग होगी. आप फिट बैठोगे.

गौरतलब है कि ‘इश्‍कबाज’ सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) टीवी जगत का जाना-पहचाना चेहरा है. सुरभि ने कॉलेज के वक्त से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी. उन्होंने सबसे पहले सब टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा से शुरुआत की थी. शो में उन्हें एक छोटा सा रोल मिला था. लेकिन इस शो के मेकर्स उन्हें शो से रिप्लेस करने वाले थे क्योंकि उन्हें लाइन्स याद नहीं हो रही थी. ऐसा खुलासा खुद एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola