ePaper

Naagin फेम Karanvir Bohra ने भारत लौटते ही किया मजेदार वीडियो शेयर, Abhay Deol की कार का पीछा करते आए नजर

Updated at : 13 Jul 2021 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
Naagin फेम Karanvir Bohra ने भारत लौटते ही किया मजेदार वीडियो शेयर, Abhay Deol की कार का पीछा करते आए नजर

Naagin actor Karanvir Bohra shared funny video chases Abhay Deol's car: नागिन फेम एक्टर करणवीर बोहरा सोशल मीडिया पर अपने मजेदार वीडियो को शेयर करने के कारण जाने जाते हैं. अभिनेता अपनी पत्नी तीजे सिद्धू और बेटियों के साथ भारत वापस आ गए हैं. भारत वापसी के साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह अभय देओल का पीछा करते हुए, उन्हें पकड़ते हुए और तस्वीरें क्लिक करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

विज्ञापन

नागिन फेम एक्टर करणवीर बोहरा सोशल मीडिया पर अपने मजेदार वीडियो को शेयर करने के कारण जाने जाते हैं. अभिनेता अपनी पत्नी तीजे सिद्धू और बेटियों के साथ भारत वापस आ गए हैं. भारत वापसी के साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह अभय देओल का पीछा करते हुए, उन्हें पकड़ते हुए और तस्वीरें क्लिक करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CRN9WJDjAmD/

वीर बोहरा वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा: “पकड़े गए अभय देओल हा हा हा, यह बहुत मजेदार था, हमने 10 मिनट तक उसका पीछा किया और आखिरकार उसे पकड़ लिया, जीवन के सुख … आपको देखकर अच्छा लगा भाई।” वीडियो में करणवीर और उनकी पत्नी तीजय सिद्धू को एक कार में दिखाया गया है. उन्होंने कहा: “मुझे लगता है कि आगे एक कार है और उस कार में अभय देओल हैं. हम उसे पकड़ने जा रहे हैं.”

https://www.instagram.com/tv/CRQcR4RDauq/?utm_source=ig_embed&ig_rid=c09f539f-bf24-463e-9a88-fc2b67dec8ec

वीडियो पर मिल रहे हैं मजेदार रिएक्शन

करणवीर के टीवी जगत के साथियों में से एक रश्मि देसाई ने वीडियो पर अपने रिएशन दिया है. उन्होंने लिखा: “तुम दोनों बहुत प्यारे हो” जूही बब्बर ने एक इमोजी शेयर किया है.

करणवीर और तीजे की सबसे छोटी बेटी का जन्म कनाडा में हुआ था, जहां परिवार पिछले कई महीनों से रह रहा था. पिछले साल दिसंबर में, दंपति के घर एक बच्ची ने जन्म लिया. बेटी के जन्‍म की खुशखबरी खुद करणवीर ने फैन्‍स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की थी. उनकी दो बेटियां पहले से हैं.

https://www.instagram.com/p/CQ2vXmCrirX/

कुछ ऐसा रहा है करणवीर का करियर

करणवीर बोहरा ने सीरियल ‘जस्ट मोहब्बत’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने ‘शरारत’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘एक से बढ़कर एक’, ‘पिया के घर जाना है’, ‘कुबूल है’, ‘सौभाग्यवती भवः’ और ‘नागिन’ जैसे कई बड़े सीरियल्स में काम किया है. इसके अलावा करणवीर बोहरा ‘नच बलिए’, ‘बिग बॉस’, ‘खतरा खतरा खतरा’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे रियलिटी शो में भी नजर आ चुके हैं.

https://www.instagram.com/p/CQrHqbBLBs0/

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola