Naagin 7: क्या एकता कपूर की नयी नागिन बनेगी प्रियंका चाहर चौधरी, कहा- शूटिंग जल्द ही शुरू होगी और…

Updated:
विज्ञापन

Avinash Mishra in naagin 7

नागिन 7 को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है, जिसे जानकर फैंस खुश हो जाएंगे. सीरियल में मुख्य रोल कौन निभाएगी, इसपर अभी तक किसी एक्ट्रेस का नाम फाइनल नहीं हुआ है. हालांकि टीवी की इस हसीना ने शो को लेकर एक बड़ी बात बताई है.

विज्ञापन

Naagin 7: एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो नागिन 7 कब आएगा, ये जानने के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं. बीच-बीच में शो की लीड एक्ट्रेस के नाम को लेकर एक्ट्रेसेस के नाम सामने आते रहते हैं, लेकिन अभी तक कुछ कंफर्म नहीं हुआ है. कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आई थी कि नागिन 7 इस साल नहीं बल्कि अगले साल आने वाली है. इसके पीछे वजह बताई गई थी कि अभी तक चैनल और प्रोडक्शन हाउस ने लीड किरदार को लेकर कुछ फाइनल नहीं किया है. इस बीच शो को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है.

विज्ञापन

नागिन 7 में ये एक्ट्रेस निभाएगी मुख्य रोल

नागिन 7 में मुख्य रोल में कौन एक्ट्रेस दिखेंगी, इसपर मेकर्स ने सस्पेंस बनाकर रखा है. अभी तक आयशा सिंह, सुम्बुल तौकीर, प्रियंका चाहर चौधरी और अंकिता लोखंडे का नाम लीड रोल के लिए सामने आ चुका है. कुछ समय पहले प्रियंका ने बताया था कि वो नागिन 7 में काम नहीं कर रही. हालांकि एक बार फिर से उनके शो में काम करने को लेकर अटकलें तेज हो गई. टेलीचक्कर से बात करते हुए एक्ट्रेस ने अब इन अफवाहों पर रिएक्ट किया. उन्होंने कहा, उन्हें शो ऑफर नहीं किया गया है.

Also Read- Naagin 7: सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 7’ में अंकिता लोखंडे संग रोमांस नहीं करेंगे अभिषेक कुमार, कहा- ऐसा कुछ…

Also Read- Naagin 7 में ‘नागिन’ बनने के लिए अंकिता लोखंडे चार्ज करेंगी तगड़ी फीस! जानकर हो जाएंगे हौरान

नागिन 7 की शूटिंग जल्द होगी शुरू

प्रियंका चाहर चौधरी ने नागिन 7 की शूटिंग को लेकर कहा कि इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होगी और दर्शकों को पता चल जाएगा कि नयी नागिन कौन है. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस पिछली बार म्यूजिक वीडियो ‘बार बार’ में अंकित गुप्ता के साथ दिखी थी. दोनों की केमेस्ट्री ने फैंस को दिलों को छू लिया था. सॉन्ग के कई बीटीएस वीडियोज एक्ट्रेस ने फैंस के साथ इंस्टा पर शेयर किया था. इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 5.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. अपने ग्लैमरस तसवीरों से भी एक्ट्रेस फैंस का दिल धड़काती रहती है.

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola