Naagin 6: तेजस्वी प्रकाश के शो में आएगा धमाकेदार ट्विस्ट, जल्द एंट्री होगी टीवी के इस पॉपुलर एक्टर की

‘नागिन 6’ के मेकर्स की ओर से फैंस के लिए एक रोमांचक खबर है. शो की कहानी आगे बढ़ने वाली है और इसमें टीवी के एक पॉपुलर एक्टर की एंट्री होने वाली है. पहले कहा जा रहा था कि शो बन्द होगा, लेकिन ऐसा नहीं है.
Naagin 6: टीवी सीरियल ‘नागिन 6’ (Naagin 6) दर्शकों के फेवरेट शोज में से एक है. तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) इसमें लीड एक्ट्रेस है और वो इस रोल में वो काफी लोकप्रिय हो गई है. कुछ समय से ये खबर आ रही थी कि शो ऑफ एयर होने वाला है. लेकिन अब लगता है एकता कपूर इसमें नया ट्विस्ट लाने वाली है. रिपोर्ट्स की मानें तो शो में वत्सल सेठ (Vatsal Sheth) की एंट्री होने वाली है.
‘नागिन 6’ के मेकर्स की ओर से फैंस के लिए एक रोमांचक खबर है. शो में लीप आने वाला है और इसके बाद इसमें वत्सल सेठ की एंट्री होगी. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, तेजस्वी प्रकाश के अपोजिट वत्सल नजर आएंगे. करीब तीन साल बाद एक्टर टीवी की दुनिया में वापसी करेंगे. उन्हें आखिरी बार सीरियल ये रिश्ते हैं प्यार के में निशांत माहेश्वरी के रोल में देखा गया था. इसके अलावा वो आगामी शो तितली में भी नजर आएंगे.
वत्सल सेठ के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी पत्नी इशिता दत्ता प्रेग्नेंट है. हाल ही में इशिता की गोदभराई की रस्म हुई थी, जिसकी तसवीरें एक्टर ने पोस्ट की थी. इस गोदभराई में काजोल और इशिता की बहन तनुश्री दत्ता नजर आई थी. बता दें कि इशिता, अजय देवगन की मूवी दृश्यम में उनकी बेटी के रोल में नजर आई थी. ये मूवी सुपरहिट हुई थी. वहीं, वत्सल एक हसीना थी, हासिल, और रिश्तों का सौदागर- बाजीगर जैसे सीरियल्स में काम कर चुके है.
बता दें कि तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 के घर में थीं जब एकता कपूर ने उन्हें अगली ‘नागिन’ बनाने का फैसला किया. ग्रैंड फिनाले में इसकी घोषणा की गई. तेजस्वी ने नागिन 6 के खत्म होने के बारे में ई-टाइम्स से खास बातचीत में कहा, “यह एक खूबसूरत यात्रा और एक समृद्ध अनुभव रहा है. मुझे शो में बहुत कुछ करने को मिला है. मुझे एक कलाकार के तौर पर आगे बढ़ने में मदद मिली है. मौजूदा सीज़न को भी दर्शकों के साथ अच्छा जुड़ाव मिला है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










