Korean Drama पर आधारित हैं बॉलीवुड की ये फिल्में और वेब सीरीज, फटाफट जानें नाम

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 07 Jul 2024 5:10 PM

विज्ञापन

Movies and TV Shows Based On Korean Drama: अगर आप भी कोरियन ड्रामा के शौकीन हैं तो आपके लिए आज हुक कुछ खास लेकर आए हैं. दरअसल, आज हम आपको उन बॉलीवुड फिल्मों और टीवी सीरीज के बारे में बताएंगे, जो कोरियन ड्रामा पर आधारित हैं.

विज्ञापन

Movies and TV Shows Based On Korean Drama: अगर आपको कोरियन ड्रामा देखना पसंद है, तो आज हम आपको ऐसे बॉलीवुड फिल्मों और सीरीज के नाम बताएंगे, जो कोरियन ड्रामा पर आधारित हैं. इसमें बॉयज ओवर फ्लावर्स से लेकर ऑलवेज शामिल हैं, जिनका हिंदी रीमेक कैसी ये यारियां और फिल्म दो लफ्जो की कहानी है.

कैसी ये यारियां 

MTV पर साल 2014 में स्ट्रीम हुआ टीवी शो कैसी ये यारियां कोरियन ड्रामा बॉयज ओवर फ्लावर्स पर आधारित है. इस शो की कहानी नंदिनी नाम की एक ऐसी किशोर लड़की की है, जो अपने घर से मुंबई शिफ्ट होती है और वहां के एलिट कॉलेज में एडमिशन लेती है. वहां उसकी मुलाकात मानिक और उसके दोस्तों से होती है, जिनके ग्रुप का नाम फैब 5 होता है. इसे आप जियो सिनेमा पर जाकर देख सकते हैं.

दुरंगा

प्रदीप सरकार और एजाज खान की निर्देशित सीरीज दुरंगा कोरियन ड्रामा फ्लावर ऑफ एविल का हिंदी रीमेक है. सीरीज की कहानी एक क्राइम ब्रांच ऑफिसर इरा जयकार पटेल के इर्द गिर्द घूमती है, जो एक केस की जांच में जुटी रहती है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब इरा को शक होता है कि उस केस का ताल्लुक उसके पति समित पटेल से है. यह सीरीज जी5 पर उपलब्ध है.

Also Read सावधान! नेटफ्लिक्स पर भूलकर भी न देखें ये 7 कोरियन ड्रामा, लत लग जाएगी

बर्फी

बर्फी एक रोमांटिक हिंदी फिल्म है, जो कोरियन ड्रामा लवर्स कॉन्सर्टो पर आधारित है. इसका निर्देशन अनुराग बसु ने किया है. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है. फिल्म के मुख्य किरदार इलियाना डिक्रूज, प्रियंका चोपड़ा और रणवीर कपूर हैं.

दो लफ्जो की कहानी

दीपक तिजोरी की निर्देशित दो लफ्जो की कहानी साल 2016 में आई थी, जो कोरियन ड्रामा ऑलवेज पर आधारित है. इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में काजल अग्रवाल और रणदीप हुड्डा हैं. यह फिल्म यूट्यूब और जी5 पर आधारित हैं.

Also Read Salaar 2: प्रभास की नई फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू, थिएटर्स में फिर से मचेगा धमाका

लीगल अफेयर्स

लीगल अफेयर्स एक कॉमेडी रोमांस सीरीज है, जो कोरियाई ड्रामा सस्पिशियस पार्टनर पर आधारित है. सीरीज की मुख्य किरदार बरखा सिंह, मेघना मलिक और दिव्येंदु शर्मा हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स पर जाकर देख सकते हैं.

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola