ePaper

ग्लैमरस अदाएं छोड़ मौनी रॉय ने अपनाया देसी लुक, तसवीरों से नहीं हट रही नजर

Updated at : 20 Dec 2021 10:54 AM (IST)
विज्ञापन
ग्लैमरस अदाएं छोड़ मौनी रॉय ने अपनाया देसी लुक, तसवीरों से नहीं हट रही नजर

टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय जितनी वेस्टर्न आउटफिट में ग्लैमरस लगती हैं, उतनी ही एथनिक ड्रेस में भी कमाल लगती है. लेटेस्ट तसवीरों से आपकी नजर नहीं हटेगी.

विज्ञापन
undefined

टीवी इंडस्ट्री में धमाल मचाने के बाद मौनी रॉय फिल्मों में अपना जलवा दिखा रही हैं. मौनी ने लेटेस्ट तसवीरें शेयर की हैं. इन फोटोज में वो साड़ी में दिख रही हैं. आंखों में मोटे- मोटे काजल, बालों में गजरा, गले में फूल की माला पहने नागिन एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही है. तसवीरों पर फैंस कमेंट कर रहे है.

undefined

मौनी रॉय का देसी लुक फैंस को बहुत भा रहा है. साड़ी का पल्लू पकड़े एक्ट्रेस फोटो क्लिक करवा रही है. ये गेटअप एक्ट्रेस ने सत्यनारायण पूजा के लिए किया था. नागिन एक्ट्रेस वेस्टर्न ड्रेस के साथ- साथ एथनिक आउटफिट्स में भी कुछ कम नहीं लगती. मौनी की अदाओं पर फैंस लट्टू हो जाते है.

undefined

मौनी रॉय की फोटोज पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, शादी की तैयारियां शुरू हो गई क्या. एक अन्य यूजर ने लिखा, देसी लुक में आगल लगा दिया आपने. एक दूसरे यूजर ने लिखा, आपको किसी की नजर ना लगे. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, नागिन एक्ट्रेस बहुत खूबसूरत लग रही है. कई यूजर्स ने उनकी शादी को लेकर भी कमेंट किया.

undefined

पिछले कुछ दिनों से मौनी रॉय अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. पहले कहा जा रहा था कि वो दुबई में शादी करने वाली है, लेकिन अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नागिन एक्ट्रेस भारत में ही शादी करेंगी. मौनी बिजनेसमैन सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं. सूरज दुबई में बैंकर और बिजनेसमैन हैं.

undefined

मौनी इन दिनों अपनी दोस्तों के साथ गोवा में इंजॉय करती दिखी थी. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि एक्ट्रेस बैचलर पार्टी के लिए गोवा गई थी. लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, मौनी और सूरज की शादी जनवरी 2022 के आखिरी हफ्ते में होगी. वहीं, एक रिपोर्ट के अनुसार, मौनी और सूरज 27 जनवरी को शादी करेंगे. उनकी शादी से पहले की रस्में 26 जनवरी को आयोजित की जाएंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola