“मैं gay हूं”… तलाक के बाद फैलने वाले अजीब रूमर्स पर Mouni Roy का रिएक्शन

Updated:
विज्ञापन

मौनी रॉय, फोटो- इंस्टाग्राम

Mouni Roy ने तलाक के बाद अपने बारे में फैली सबसे बड़ी अफवाह पर खुलकर बात की. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि लोग उनके बारे में “गे” होने की बात कहते हैं.

विज्ञापन

एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं. साल 2022 में उनकी शादी सूरज नांबियार से हुई थी, लेकिन शादी के 4 साल बाद यानी मई 2026 में दोनों का तलाक हो गया. इस खबर से उनके फैंस काफी हैरान थे. अब पति से अलग होने के कुछ ही हफ्तों बाद मौनी ने अपने बारे में फैल रही सबसे बड़ी और अजीब अफवाह पर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

मौनी रॉय: “लोग सोचते हैं मैं गे हूं”

जब मौनी रॉय से एक चैट शो में पूछा गया कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने बारे में सबसे अजीब और जंगली अफवाह कौन सी सुनी है? तो मौनी ने बिना सोचे तुरंत जवाब दिया, “ओह, यही कि मैं गे (Gay) हूं.”

मौनी ने बताया कि लोग अक्सर उनके बारे में यह झूठी बात फैलाते हैं कि वह लड़कियों को पसंद करती हैं. मौनी के मुताबिक यह उनके बारे में इंटरनेट और इंडस्ट्री में उड़ने वाली सबसे आम और बड़ी अफवाह है.

मुश्किल समय में दोस्तों ने दिया साथ

मौनी रॉय ने बताया कि पति से अलग होने के इस मुश्किल समय में उनके दोस्तों ने उनका सबसे ज्यादा साथ दिया है. उन्होंने कहा, “मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मेरे पास ऐसे दोस्त हैं जो हर अच्छे और बुरे वक्त में मेरे साथ चट्टान की तरह खड़े रहे. जिंदगी में ऐसे लोगों का होना बहुत जरूरी है जो आपको हिम्मत दें. मेरे दोस्त सबसे बेस्ट हैं.”

क्यों हुआ मौनी और सूरज का तलाक?

मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने सोशल मीडिया पर अपने अलग होने की जानकारी दी थी. हालांकि, दोनों ने अभी तक तलाक की असली वजह किसी को साफ-साफ नहीं बताई है. उन्होंने सिर्फ फैन्स और मीडिया से अपनी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की थी. अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल वजह सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: Munjya 2: इस शर्त पर बनेगी ‘मुंज्या 2’, डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार बोले- 10 साल लग जाएं तो भी मंजूर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola