Mouni Roy ने सूरज नांबियार संग खेली पहली होली, पति के पैर छूती दिखीं एक्ट्रेस, PHOTOS

Updated:
विज्ञापन

टीवी की नागिन और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. अब एक्ट्रेस ने अपनी पहली होली की तसवीरें शेयर की है. जिसमें वह अपने पति के पैर पर रंग डालती दिखाई दे रही हैं.

विज्ञापन
undefined

टीवी की नागिन और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. वह हर रोड अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करती है. जिसे देख फैंस आहें भरते है. आज होली है, ऐसे में मौनी ने शादी के बाद आज अपनी पहली होली एंजॉय की. एक्ट्रेस ने इस दौरान अपने पति सूरज नांबियार के साथ कई तसवीरें शेयर की. फोटोज में दोनों ही एक-दूसरे को रंग लगाते नजर आ रहे हैं

विज्ञापन
undefined

मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर अपनी और सूरज की फोटोज शेयर की है. इन तसवीरों में दोनों एक दूसरे के साथ होली खेलते दिखाई दे रहे हैं. इनमें से एक फोटो में मौनी सूरज के पैरों पर गुलाल लगाती दिखाई दे रही है. एक अन्य तस्वीर में मौनी अपने पति सूरज के चेहरे पर रंग लगाती नजर आ रही हैं.

undefined

मौनी ने फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा, आपका जीवन हमेशा खुशियों, प्यार और हंसी के रंगों से भरा रहे…HAPPPPYYYYYYY HOLIIIIIIIIIIIII…हमारी पहली. फैंस इनके फोटोज पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, वाह क्या अदा है..हैप्पी होली आपको.

undefined

आपको बता दें कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद बीते 27 जनवरी को गोवा में मलयाली शादी की थी. इसके बाद उन्होंने बंगाली रीति-रिवाज से शादी की. मौनी रॉय के पति सूरज नांबियार दुबई में रहते हैं और पेशे से एक बिजनसमैन हैं. दोनों की रॉयल वेडिंग की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी. उनकी शादी में कई टीवी सेलेब्स शामिल हुए थे, जिसमें अर्जुन बिजलानी, आशका गरोड़िया, जिया मुस्तफा, ओमकार कपूर और मंदिरा बेदी शामिल है.

undefined

वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय को टीवी सीरियल नागिन से फेम मिला था. जल्द ही एक्ट्रेस फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट लीड रोल में हैं. फिल्म में नागार्जुन और अमिताभ बच्चन के कोस्टार के रूप में दिखाई देंगी. इसके अलावा मौनी फिल्म ‘गोल्ड’, ‘रोमियो अकबर वॉल्टर’, ‘मेड इन चाइना’, ‘लंदन कॉन्फिडैंशल’ और ‘वेल्ले’ जैसी फिल्मों नजर आ चुकी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola