Money Laundering Case: EOW के दफ्तर पहुंचीं नोरा फतेही, जैकलीन फर्नांडीज से हो चुकी है पूछताछ

Published by : Ashish Lata Updated At : 15 Sep 2022 1:37 PM

विज्ञापन

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नोरा फतेही दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में पूछताछ के लिए पहुंच चुकी है. उन्हें दिल्ली पुलिस ने समन भेजा था. बीते दिनों जैकलीन फर्नांडीज से करीब 8 घंटे तक पूछताछ की गई थी.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) की मुश्किले दिनों-दिन बढ़ती जा रही है. कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा लगातार दोनों अभिनेत्रियों पर शिकंजा कस रही है. बीते दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज से दिल्ली पुलिस ने 8 घंटे पूछताछ की थी. अब नोरा फतेही पूछताछ के लिए पहुंची है. उनसे कई तरह के सवाल पूछे जाएंगे. वहीं सुकेश की ओर से दिए गए गिफ्ट्स पर भी चर्चा होगी.

नोरा फतेही ने कही ये बात

नोरा फतेही ने कॉनमैन मामले में बताया था कि उसकी पत्नी ने उससे एक नेल आर्ट फंक्शन के लिए बात की और फिर अक्सर उसे फोन किया करती थी. उन्होंने उसे एक बीएमडब्ल्यू और अन्य उपहार में दिए. नोरा ने कहा कि वह उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में नहीं जानती थी. साथ ही बताया कि उसने (सुकेश) उसके प्रबंधक और चचेरे भाई के साथ बातचीत की और उसके साथ बहुत कम बातचीत की थी. इस महीने के शुरुआत में बॉलीवुड की अन्य अभिनेत्री नोराह फतेही से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस मामले में छह-सात घंटे तक पूछताछ की थी और उनका बयान दर्ज किया था. नोराह से पहले भी पूछताछ की गई थी. चंद्रशेखर फिलहाल जेल में है.

EOW ने जैकलीन फर्नांडीज से पूछे ये सवाल

रवींद्र यादव, विशेष CP, EOW ने बताया, हमारी टीम ने बीते दिनों जैकलीन फर्नांडीज से लंबी पूछताछ की है. हमने मकोका (महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट) मामले में उनसे पूछताछ की. सुकेश से किस तरह जैकलीन ने गिफ्ट लिए थे. किस तरह उनका इस्तेमाल किया. उसी के बारे में पूछताछ हुई. जितनी भी एक्ट्रस हैं उन्हें सुकेश को मिलाने में पिंकी ईरानी की मुख्य भूमिका रही है. उन्होंने कहा, हम जैकलीन और पिंकी दोनों को फिर से बुलाएंगे और उसी के अनुसार आगे बढ़ेंगे. उन्होंने कहा, नोरा फतेही को हमने गुरुवार को बुलाया है. पिंकी ईरानी अभी आयी हुई है, उनके बयानों में कुछ अंतर्विरोध है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola