Money Laundering Case: जैकलीन के बाद EOW ने नोरा फतेही से की घंटों पूछताछ, पूछे गये ये सवाल

Updated:
विज्ञापन
Money Laundering Case: जैकलीन के बाद EOW ने नोरा फतेही से की घंटों पूछताछ, पूछे गये ये सवाल

Money Laundering Case: कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर मामले में आज नोरा फतेही से घंटो पूछताछ की गई. EOW के विशेष सीपी रवींद्र यादव ने कहा कि नोरा फतेही को आज इसलिए बुलाया था ताकि उन्हें पिंकी ईरानी के सामने लाया जाये. ताकि जो विरोधाभास आ रहे थे वो आज स्पष्ट किए जाए.

विज्ञापन

Money Laundering Case: कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के साथ-साथ नोरा फतेही पर भी शिकंजा कस रही है. दिल्ली पुलिस ने आज नोरा फतेही से पूछताछ की. इस मामले में ईओडब्ल्यू के स्पेशल सीपी रवींद्र यादव ने कहा कि नोरा फतेही को आज इसलिए बुलाया गया ताकि उन्हें पिंकी ईरानी के सामने लाया जाये. दोनों को एक साथ बुलाए जाने के बाद हमने आज विरोधाभासों को दूर किया है. रवींद्र यादव ने यह भी बताया कि नोरा के बहनोई को वह कार मिला था जो नोरा को दिया गया था. उनसे भी पूछताछ की गई है.

फतेही से हुई पूछताछ: गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े रंगदारी मामले में आज यानी गुरुवार को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारियों के सामने पेश हुईं. अधिकारियों ने बताया कि यह दूसरी बार है जब दिल्ली पुलिस ने फतेही को मामले में कथित भूमिका को लेकर पूछताछ के लिए तलब किया है. ईरानी से बुधवार को अन्य अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के साथ पूछताछ की गई थी.

इससे पहले भी अपराध शाखा ने नोरा फतेही से पूछताछ की थी. फतेही से एजेंसी ने इस मामले में छह-सात घंटे तक पूछताछ की थी और उनका बयान दर्ज किया था. ईरानी पर (चंद्रशेखर से फतेही का परिचय कराने में) महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का संदेह है. पुलिस के मुताबिक, जैकलीन फर्नांडीज से बुधवार को आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई और उन्होंने जांच के दौरान सहयोग किया और उन्हें पूछताछ के लिए फिर से बुलाया जा सकता है.

कॉनमैन पर है करोड़ों के गबन का आरोप: गौरतलब है कि कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर फिलहाल जेल में है. उस पर कई लोगों के साथ ठगी करने का आरोप है. ईडी ने 17 अगस्त को दायर किए आरोप पत्र में चंद्रशेखर से जुड़े कई करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज को आरोपी के तौर पर नामजद किया है. ईडी के मुताबिक, फतेही और फर्नांडीज ने चंद्रशेखर से महंगी कारें और अन्य तोहफे लिए थे.
भाषा इनपुट के साथ

Also Read: सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी – संस्थानों को ड्रेस तय करने का अधिकार, हिजाब उससे अलग

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola