Mohsin-Shivangi: स्टारप्लस पर फिर होगी कार्तिक-नायरा की वापसी! इस शो में लीप के बाद लीड एक्टर्स बनेंगे मोहसिन-शिवांगी
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 07 Mar 2025 3:15 PM
Mohsin Khan On Wedding Rumours
Mohsin-Shivangi: मोहसिन खान और शिवांगी जोशी जल्द ही स्टारप्लस पर अपनी केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीतने आ रहे हैं. दोनों का नाम 'झनक' सीरियल के लिए सामने आ रहा है, जिसमें वह दोनों लीप के बाद लीड एक्टर्स के तौर पर दिखाई देंगे.
Mohsin-Shivangi: स्टारप्लस के लंबे वक्त से चले आ रहे पॉपुलर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मोहसिन खान और शिवांगी जोशी ने कार्तिक और नायरा के किरदार में जान डाल दी. दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया, लेकिन जब दोनों ने यह शो छोड़ा तब इसका असर सीरियल के टीआरपी पर भी देखने को मिला था. इसके बाद वह दोनों म्यूजिक वीडियो में दिखे, लेकिन किसी सीरियल या शो में उन्हें साथ नहीं देखा गया. फैंस उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को बहुत मिस कर रहे हैं. ऐसे में अब उनके लिए खुशखबरी है. यह दोनों एक बार फिर एक साथ लीड रोल प्ले करते दिखेंगे.
झनक में लीप के बाद दिखेंगे मोहसिन-शिवांगी
मोहसिन खान और शिवांगी जोशी एक बार फिर स्टारप्लस पर वापसी करने वाले हैं. दोनों एक साथ ‘झनक’ सीरियल में लीप के बाद दिखेंगे. इस वक्त शो में झनक, अनिरुद्ध और अर्शी की कहानी दिखाई जा रही है. टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में रहने वाला सीरियल पिछले कई वक्त से टॉप 10 में भी अपनी जगह बनाने में जूझ रहा है. ऐसे में मेकर्स शो की टीआरपी को बेहतर करने के लिए इस पसंदीदा जोड़ी को कास्ट कर सकते हैं. हालांकि, इसपर अभी मेकर्स और स्टार्स की ओर से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?
शिवांगी जोशी का अपकमिंग प्रोजेक्ट
शिवांगी जोशी का नाम राम कपूर के पॉपुलर सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के सीजन 3 के लिए सामने आ रहा है. इस सीरियल में एक्ट्रेस हर्षद चोपड़ा के साथ नजर आ सकती हैं. पहले इसके लिए प्रणाली राठौड़ के नाम की खबरें तेज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










