ePaper

VIDEO : ‘अनुपमा’ की काव्या ने इस गाने पर दिए कमाल के पोज, मिथुन चक्रवर्ती की बहू का ये वीडियो आपने भी देखा?

Updated at : 16 Oct 2020 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : ‘अनुपमा’ की काव्या ने इस गाने पर दिए कमाल के पोज, मिथुन चक्रवर्ती की बहू का ये वीडियो आपने भी देखा?

Mithun Chakraborty daughter in law madalsa sharma aka kavya Video : मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की बहू और टेलीविजन एक्ट्रेस मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) इन दिनों शो अनुपमा में दिख रही है. अनुपमा में मदालसा काव्या का रोल कर रही है, और उनके किरदार को काफी पसन्द किया जा रहा है. इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही है.

विज्ञापन

Mithun Chakraborty daughter in law madalsa sharma aka kavya Video : मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की बहू और टेलीविजन एक्ट्रेस मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) इन दिनों शो अनुपमा में दिख रही है. अनुपमा में मदालसा काव्या का रोल कर रही है, और उनके किरदार को काफी पसन्द किया जा रहा है. इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही है.

मदालसा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो रेड़ साड़ी में नजर आ रही है. इस साड़ी लुक में उनकी खूबसूरती देखते ही बनती है. वायरल वीडियो में एक्ट्रेस सैफ अली खान और करीना कपूर की फिल्म ‘कुरबान’ के गाने ‘शुक्रन अल्लाह’ पर एक्प्रेशन दे रही है. वहीं, फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/CGKKNoGpWng/

मदालसा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. आये दिन वो अपनी वीडियोज सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती है. उनके वीडियोज औऱ तसवीरों पर खूब सारे लाइक्स और कमेंट्स होते है, जिससें पता चलता है कि उनकी फैंस फॉलोइंग काफी ज्यादा है. बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने अभिनेत्री मदालसा शर्मा से शादी की है.

मदालसा ने साल 2009 में तेलुगू फिल्‍म ‘Fitting Master’ से एक्टिंग में डेब्‍यू किया था. इस फिल्‍म में उनके काम की तारीफ की गई. इसके अगले साल उन्‍होंने कन्‍नड़ फिल्‍म ‘Shourya’ में काम किया. इस फिल्‍म ने उनके करियर को एक नयी उड़ान दी. इसके बाद भी उन्‍होंने कुछ तेलुगू फिल्‍म में काम किया जिसमें उनकी अभिनय को सराहा गया. इसके बाद साल 2011 में उन्‍होंने फिल्‍म ‘एंजेल’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.

Also Read: Kundali Bhagya Spoiler Alert : प्रीता ने पृथ्वी का डंडे से मारकर किया बुरा हाल, क्या भाई को मिलेगी पवन की मदद?

मदालसा का जन्‍म 26 सितंबर 1991 को मुंबई में हुआ था. उन्‍होंने मीठीबाई कॉलेज से इंग्लिश लिटरेचर की पढ़ाई की है. उन्‍होंने अपने एक बयान में कहा था कि वो हमेशा से जानती थी कि उन्‍हें एक एक्‍ट्रेस बनना है. मदालसा ने किशोर नमित कपूर के इंस्‍टीट्यूट से एक्टिंग सीखी है. उन्‍होंने गणेश आचार्य और श्‍यामक डावर की छत्रछाया में डांस भी सीखा है.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘टप्पू’ ने ‘बबीता जी’ की इस तसवीर पर लिखा- ‘कप तो खाली है’, जानें एक्ट्रेस ने क्या दिया जवाब

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola