MasterChef India 7 Winner: असम के नयनज्योति मास्टरशेफ इंडिया 7 के बने विनर, ट्रॉफी के साथ मिले इतने लाख

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

MasterChef India 7 winner Nayanjyoti Saikia: मास्टरशेफ इंडिया 7 के ग्रैंड फिनाले में महाराष्ट्र से सुवर्णा बागुल, असम से शांता सरमाह और नयनज्योति सैकिया पहुंचे थे. फिनाले एपिसोड में तीनों फाइनलिस्ट को "सिग्नेचर थ्री-कोर्स मील चैलेंज" दिया था.

विज्ञापन

MasterChef India 7 winner Nayanjyoti Saikia: 13 हफ्तों के दिलचस्प एपिसोड के बाद मास्टरशेफ इंडिया को इस सीजन का विनर मिल गया. असम के नयनज्योति सैकिया (Nayanjyoti Saikia) सबको पीछे छोड़ते हुए मास्टरशेफ ट्राफी अपने नाम कर लिया. ट्राफी के साथ-साथ उन्हें 25 लाख रुपये भी बतौर इनाम में मिला. ये ट्राफी उन्हें दिग्गज शेफ संजीव कपूर ने दिया.

नयनज्योति बने मास्टरशेफ इंडिया 7 के विनर

मास्टरशेफ इंडिया 7 के ग्रैंड फिनाले में महाराष्ट्र से सुवर्णा बागुल, असम से शांता सरमाह और नयनज्योति सैकिया पहुंचे थे. फिनाले एपिसोड में तीनों फाइनलिस्ट को “सिग्नेचर थ्री-कोर्स मील चैलेंज” दिया था. इसमें नयनज्योति की रेसिपी ने सारे जजेस का दिल जीत लिया. उनके खाने में जजेस को स्वाद और इनोवेशन दोनों देखने को मिला. ग्रैंड फिनाले में तीनों फाइनलिस्ट को शेफ रणवीर बराड़, विकास खन्ना और गरिमा अरोड़ा के अलावा दिग्गज शेफ संजीव कपूर ने जज किया.

25 लाख का क्या करेंगे नयनज्योति

नयनज्योति सैकिया मास्टरशेफ इंडिया 7 के विनर बने. जबकि शांता फर्स्ट रनर-अप औऱ सुवर्णा सेकेंड रनर-अप रही. दोनों को 5-5 5 लाख रुपये का चेक मिला. वहीं, पिकविला से बातचीत में नयन ने बताया कि वो जीते हुए रकम से क्या करेंगे. उन्होंने बताया कि मुझे लगता है कि भविष्य में मैं अपना खुद का रेस्टोरेंट खोलना चाहता हूं ताकि दुनिया के सामने नॉर्थईस्ट के व्यंजन पेश कर सकूं. मुझे इसके लिए एक बड़ी रकम की जरूरत है, इसलिए जीतने वाली राशि तब मददगार होगी.

Also Read: Indian Idol 13 Winner: तो क्या ये कंटेस्टेंट बन गया इंडियन आइडल 13 का विनर! जानिए किस दिन आएगा ग्रैंड फिनाले

नयनज्योति सैकिया ने कहा-सपने के सच होने जैसा है

मास्टरशेफ इंडिया 7 जीतने के बाद नयनज्योति सैकिया ने कहा, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं मास्टरशेफ इंडिया में भाग ले पाऊंगा. फाइनली मैंने शो जीत लिया. शो में भाग लेना मेरा सपना था और मैंने न केवल इसमें भाग लिया बल्कि शो जीता भी. मुझे लगता है कि यह एक सपने के सच होने जैसा है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola