मनीष पॉल ने मलाइका अरोड़ा के Duck Walk का उड़ाया मजाक, VIDEO देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

Updated:
विज्ञापन
मनीष पॉल ने मलाइका अरोड़ा के Duck Walk का उड़ाया मजाक, VIDEO देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में होस्ट मनीष पॉल को मलाइका अरोड़ा के वॉक का मजाक उड़ाते दिखाया जा रहा है. इस वॉक को वहां बैठे जिस भी ऑडियंस ने देखा उनकी हंसी निकल गई.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी सिजलिंग स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर जानी जाती है. एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पर करोड़ों फॉलोवर्स है. उनकी हॉटनेस को देख फैंस आहें भरते है. अदाकारा इतनी फिटनेस फ्रीक हैं कि उन्हें हर दिन जिम या फिर योगा क्लॉस जाते देखा जा सकता है. पैपराजी अक्सर एक्ट्रेस को कैमरे में कैद करते है. हालांकि कभी-कभी एक्ट्रेस अपनी वॉक को लेकर ट्रोल भी हो जाती है. अब एक बार फिर फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में मनीष पॉल ने अदाकारा के डक वॉक का मजाक बनाया.

मनीष ने मलाइका का उड़ाया मजाक

दरअसल फिल्मफेयर ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में मनीष मलाइका से पूछते हैं, ‘क्या आपने कभी गोल्फ खेला है? इस पर मलाइका जवाब देती हैं “नहीं.” मनीष मजाक करते हैं, “गोल्फ कोर्ट आपके चलने का इंतजार कर रहे हैं. जिसके बाद मनीष मलाइका की चाल की नकल करते हैं.” जिसपर मलाइका कहती हैं, “फिर से दिखाओं” मनीष फिर कहते हैं, “जब भी आप जिम के लिए जाते हैं, हम उस जगह के बाहर खड़े होते हैं. कुत्ते बहुत खुश होते हैं, जब आप उनके चारों ओर घूमते हैं और ऐसा करते हैं …क्या आप मुझे भी ऐसे ही कर सकती है. इस वीडियो को देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी.

मलाइका का डक वॉक है फेमस

आपको बता दें कि मलाइका अपने डॉगी कैस्पर के साथ घूमने गई थीं, जिसके बाद उनके वॉक ने सबका ध्यान खींचा और लोगों ने उन्हें इसके लिए ट्रोल भी किया. बाद में जब वह द कपिल शर्मा शो में दिखाई दीं, तो गीता कपूर ने भी उनके चलने की नकल की, जिससे हर कोई फूट-फूट हंसता रहा गया.

Also Read: देश के सबसे डरावने लोकेशन पर शूट हुई हैं ये फिल्में, शूटिंग के वक्त स्टार्स को हो चुका है महसूस
मलाइका ने इन फिल्मों में किया है काम

मलाइका ने अपने करियर की शुरुआत 1998 में टीवी पर वीजे के रूप में एमटीवी लवलाइन के साथ वीजे साइरस ब्रोचा के साथ की थी. शाहरुख खान की फिल्म दिल से का उनका गाना छैया छैंया हिट होने के बाद वह फेमस हुई. बाद में वह कांटे की माही वे, हाउसफुल 2 की अनारकली डिस्को चली, दबंग 2 की पांडे जी सेती और कई अन्य गीतों में दिखाई दीं.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola