मलाइका अरोड़ा के साथ स्टेज पर एक शख्स ने कुछ ऐसा किया, जिसे देख यूजर्स करने लगे उसकी तारीफ, VIDEO

मलाइका अरोड़ा हर बार अपनी अदा से सबका ध्यान खींच लेती है. लेकिन इस बार सबका ध्यान उनके साथ खड़े एक शख्स ने खींच लिया. ये शख्स की हर कोई तारीफ कर रहा है. वीडियो में वो शख्स उनके साथ फोटो क्लिक करवा रहा है और इस दौरान उसने जो किया, उसकी हर कोई प्रशंसा करने लगा.
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने फैशन स्टाइल से सबको इम्प्रेस कर देती है. मलाइका स्टाइलिश आउटफिट में हर बार इंटरनेट का पारा बढ़ा देती है. वेस्टर्न हो या एथनिक ड्रेस, हर आउटफिट को एक्ट्रेस काफी कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती है. इस बार वो रेड ड्रेस में लोगों की धड़कनें बढ़ा रही है. उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके बगल में खड़े शख्स की तारीफ करते नहीं थक रहे.
मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. instantbollywood ने एक इवेंट का वीडियो पोस्ट किया है. इसमें वो रेड गाउन में स्टनिंग लग रही है और वो स्टेज पर नजर आ रही है. उनके साथ एक शख्स नजर आ रहा है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया. ये इंसान मलाइका के साथ पोज दे रहा है और ऐसा दिखाया कि उन्होंने एक्ट्रेस के कमर में हाथ डाला हो, लेकिन ऐसा नहीं है.
https://www.instagram.com/p/Cg8mRyplNFh/
वीडियो में आप देख सकते है कि उस इंसान ने मलाइका अरोड़ा को टच भी नहीं किया. उस शख्स को ऐसा करता देख यूजर्स उनसकी खूब तारीफ कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, सही में ये तो जेंटलमैन है. एक अन्य यूजर ने लिखा, ये शख्स कौन है. एक यूजर ने लिखा, काश सब आपकी तरह जेंटलमैन होते.
Also Read: अर्जुन कपूर ने किया रैंप वॉक तो मलाइका अरोड़ा बन गई चीयरलीडर, एक्टर ने दिया फ्लाइंग Kiss, VIDEO
मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ एक फैशन शो में नजर आई थी. इस दौरान अर्जुन को रैंपवॉक करते देख एक्ट्रेस ने उन्हें भरपूर चियर किया था. अर्जुन से एक्ट्रेस की नजरें हट ही नहीं रही थी. इसी शो में एक्ट्रेस ने भी स्टाइलिश ड्रेस में रैंपवॉक किया था. ब्लैक बॉडी-हगिंग गाउन में एक हाई स्लिट और एक प्लंजिंग नेकलाइन में वो काफी स्टनिंग लगी थी.
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में है. लवबर्ड्स एक-दूसरे से काफी प्यार करते है और साथ में दिखते है. पिछले दिन एक्टर एक विलेन रिटर्न्स में नजर आए थे. वहीं, एक्ट्रेस आखिरी बार डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में नजर आई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




