Maithili Thakur: कभी Indian Idol और सारेगामापा से मिली रिजेक्शन, अब बनीं अलीनगर की सबसे युवा विधायक, जानें मैथिली ठाकुर का स्टारडम तक सफर

Updated:
विज्ञापन
Maithili Thakur

मैथिली ठाकुर, फोटो- एक्स

Maithili Thakur: सिंगिंग रियलिटी शोज में कई असफलताओं का सामना कर चुकीं मैथिली ठाकुर ने BJP प्रत्याशी के रूप में अलीनगर से जीत दर्ज की. 25 साल की उम्र में सबसे युवा विधायकों में शामिल मैथिली की यह जीत संगीत से राजनीति तक की अद्भुत यात्रा को दर्शाती है.

विज्ञापन

Maithili Thakur: भोजपुरी और मैथिली संगीत की लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर ने बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार के रूप में अलीनगर सीट से शानदार जीत दर्ज की है. मात्र 25 वर्ष की उम्र में वह राज्य की सबसे युवा विधायकों में शामिल हो गई हैं. राजनीति में उनके कदम ने न सिर्फ पूरे मिथिला क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ा दी है, बल्कि युवा वोटर्स के बीच नया उत्साह भी पैदा किया है.

मैथिली को उनकी मधुर आवाज, सांस्कृतिक जुड़ाव और जमीनी उपस्थिति के लिए लंबे समय से सम्मान मिलता रहा है. उनकी यह ऐतिहासिक जीत यह साबित करती है कि संगीत और समाज, दोनों के लिए उनके योगदान को लोगों ने दिल से स्वीकार किया है. इस बीच आज हम आपको उनके संघर्षों से लेकर स्टार बनने तक के बारे में विस्तार से बताते हैं.

इन बड़े शोज में मिला रिजेक्शन

बहुत से लोग यह नहीं जानते कि मिथिला के गौरव के रूप में मशहूर होने से पहले मैथिली को कई रिजेक्शन और संघर्षों का सामना करना पड़ा था. बचपन में उन्होंने कई सिंगिंग रियलिटी शो के लिए ऑडिशन दिया, जिनमें सारेगामापा लिटिल चैंप्स, इंडियन आइडल जूनियरजैसे बड़े शोज शामिल हैं.

लंबे समय तक लगातार रिजेक्शन मिलने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी. परिवार की मदद से वह संगीत का अभ्यास जारी रखती रहीं.

‘राइजिंग स्टार’ ने बदली जिंदगी

साल 2017 में “राइजिंग स्टार” शो में उनकी एंट्री ने उनके जीवन की दिशा बदल दी. उनके भक्ति और लोक संगीत की दमदार परफॉरमेंस ने उन्हें देशभर में लोकप्रिय बना दिया. वह रनर अप रहीं और केवल दो वोटों से जीतने से चूक गईं, लेकिन यह मंच उनके लिए एक बड़े अवसर का दरवाजा बन गया.

ऑनलाइन स्टार बनकर बदला मिथिला संगीत का भविष्य

शो के बाद मैथिली ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की ओर कदम बढ़ाया और अपने भाइयों के साथ मिलकर लोकगीत और भक्ति संगीत के कई वीडियो शेयर किये. देखते-देखते उनका कंटेंट सोशल मीडिया पर वायरल होता गया और वह मिथिला संस्कृति की सबसे पॉपुलर युवा प्रतिनिधि बन गईं.

राजनीति में कदम और ऐतिहासिक जीत

हालांकि उनका राजनीति में आने का निर्णय बहुतों को चौंकाने वाला लगा, लेकिन अब अलीनगर में उनकी जीत सिर्फ एक राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि उन सभी युवा सपने देखने वालों के लिए प्रेरणा है जो असफलताओं के बावजूद मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ते रहते हैं.

यह भी पढ़ें- De De Pyaar De 2 Box Office Records: पहले दिन अजय देवगन की फिल्म ने बरपाया बॉक्स ऑफिस पर कहर, तोड़े 26 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड, रिपोर्ट्स जानें

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola