‘महादेव’ फेम मोहित रैना ने डिलीट की शादी की सारी तस्वीरें, क्या कपल के बीच सबकुछ ठीक नहीं?

Updated:
विज्ञापन

मोहित रैना के इंस्टाग्राम अकाउंट पर गौर करें तो अभिनेता ने टेक बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने वाली अदिति शर्मा के साथ अपनी शादी की सभी तस्वीरों को डिलीट कर दी हैं. इतना ही नहीं मोहित ने अदिति के साथ अपनी पहली होली की तस्वीरें भी डिलीट कर दीं और इससे उनके अलग होने की अफवाहों को और जोर मिला है.

विज्ञापन

जानेमाने अभिनेता मोहित रैना अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में आ गये है. उन्होंने इस साल की शुरुआत में अदिति शर्मा के साथ शादी की थी. लेकिन अब उन्होंने अदिति शर्मा के साथ अपनी सभी तस्वीरें हटा दीं. ऐसी खबरें आ रही हैं कि ये कपल के बीच सबकुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है. हालांकि, अभी कुछ भी साफ नहीं हुआ है. मोहित रैना और अदिति ने 1 जनवरी 2022 को शादी की थी. एक्टर ने खुलासा किया था कि उन्होंने शॉर्ट नोटिस पर शादी की थी.

विज्ञापन

मोहित रैना ने डिलीट की शादी की सारी तस्वीरें

मोहित रैना के इंस्टाग्राम अकाउंट पर गौर करें तो अभिनेता ने टेक बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने वाली अदिति शर्मा के साथ अपनी शादी की सभी तस्वीरों को डिलीट कर दी हैं. इतना ही नहीं मोहित ने अदिति के साथ अपनी पहली होली की तस्वीरें भी डिलीट कर दीं और इससे उनके अलग होने की अफवाहों को और जोर मिला है. अभिनेता के इंस्टाग्राम पर मोहित और अदिति की साथ में केवल एक तस्वीर है जो 1 जून 2022 को पोस्ट की गई थी.

ऐसे हुई थी अदिति और मोहित की पहली मुलाकात

बता दें कि मोहित रैना अपनी निजी जिंदगी को निजी रखना ही पसंद करते हैं. उन्होंने सिद्धार्थ कान्नन से खास बातचीत में अदिति से मुलाकात के बारे में बात की थी. उन्होंने साझा किया था कि वे एक कॉमन फ्रेंड के जरिए उनसे मिले थे और उन्होंने कहा कि वह वही थे जिन्होंने उनके रिश्ते के लिए काम किया था. उन्होंने कहा कि उनकी बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे उनका रिश्ता बढ़ता गया. मोहित रैना ने यह भी खुलासा किया कि यह महामारी की दूसरी लहर के दौरान था जब वह अदिति के परिवार से उसका हाथ मांगने के लिए मिले थे. इसके बाद दोनों परिवारों की मुलाकात हुई और उन्होंने चीजों को आगे बढ़ाने का फैसला किया.

Also Read: दिव्यांका त्रिपाठी पर लगा था पति विवेक को धोखा देने का आरोप, अब एक्ट्रेस ने बताया वायरल वीडियो का सच
‘महादेव’ से मिली थी खासा लोकप्रियता

गौरतलब है कि मोहित रैना ने ‘देवों के देव- महादेव’ और ‘महाभारत’ जैसे शो के साथ टेलीविजन पर अपना नाम बनाया. इस शो से उन्हें खासा लोकप्रियता हासिल हुई. उन्होंने विक्की कौशल की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक और शिद्दत जैसी फिल्मों में भी काम किया. साल 2021 में उन्होंने अमेज़ॅन प्राइम वीडियो सीरीज मुंबई डायरीज़ 26/11 में अपनी परफॉरमेंस के लिए तारीफें बटोरीं, जिसमें उन्होंने हॉट-हेडेड डॉ कौशिक ओबेरॉय की भूमिका निभाई थी. इसके अलावा भौकाल 2 को लेकर भी चर्चा में रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola