इस खास शख्स संग दुबई में एंजॉय करती दिखी 'बबीता जी', मुनमुन दत्ता की ग्लैमरस फोटोज देख थम जाएंगी नजरें

Published by : Ashish Lata Updated At : 04 Aug 2023 1:13 PM

विज्ञापन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी की भूमिका निभाने वाली मुनमुन दत्ता इन-दिनों दुबई और आबू धाबी जैसी जगहों पर छुट्टियां मना रही हैं. एक्ट्रेस इस ट्रिप पर अकेली नहीं हैं, बल्कि एक खास शख्स संग हैं. उनकी ग्लैमरस फोटोज पर फैंस की नजरें टिकी हुई हैं.

विज्ञापन
undefined

तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 15 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. दर्शक सभी स्टारकास्ट के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं. एपिसोड में दर्शकों को जेठालाल और बबीता जी की जोड़ी काफी मजेदार लगती है.

undefined

अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता इन-दिनों छुट्टियों के मूड में है. एक्ट्रेस अपनी मां को उनकी पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर ले गईं. अपनी दुबई यात्रा के दौरान मां-बेटी की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

undefined

लेटेसेट फोटोज में बबीता जी अपनी मां संग पोज दे रही हैं. मां-बेटी की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है. तसवीर में उनकी मां सलवार सूट पहने दिखाई दे रही हैं. वहीं मुनमुन जंप सूट में दिखाई दे रही हैं. मुनमुन ने अपनी खुशी साझा करते हुए लिखा था, “मां अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा से आश्चर्यचकित हूं.

undefined

वैसे तो मुनमुन कई देशों की यात्रा कर चुकी हैं, लेकिन यह यात्रा खास थी, क्योंकि उनकी मां भी उनके साथ थीं. वह अपनी मां को दुबई के सभी लोकप्रिय स्थानों और प्रसिद्ध स्थानों पर ले गई.

undefined

खरीदारी करने, खाने से लेकर सभी प्रसिद्ध प्लेस के सामने पोज देने तक, मुनमुन और उनकी मां ने सभी पर्यटक गतिविधियों की झलकियां दीं. मां-बेटी की जोड़ी ने दुबई फ्रेम, दुबई क्रीक, गोल्ड सूक और कई अन्य जगहों को एंजॉय किया.

undefined

उन्होंने अबू धाबी की कुछ फोटोज भी इंस्टाग्राम पर शेयर की. इसमें वह ब्लू कलर के लॉन्ग ड्रेस में दिखाई दे रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने सिर को ढक कर रखा है. साथ ही बैकग्राउंड में काफी अच्छा व्यू नजर आ रहा है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ”शेख जायद ग्रैंड मस्जिद, अबू धाबी ..”

undefined

मुनमुन दत्ता ने अपने सभी ट्रिप के लिए काफी स्टाइलिश ड्रेसेस को चुना, जिसमें ढेर सारे को-ऑर्ड सेट पहने देखा जा सकता है. फ्लोरल से लेकर जियोमेट्रिक प्रिंट तक, मुनमुन हमेशा की तरह क्लासी लग रही हैं.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola