Laughter Chefs 2 में मन्नारा चोपड़ा को रिप्लेस करने वाली निया शर्मा 1 एपिसोड के लिए लेगी तगड़ी फीस, सुनते ही चौंक जाएंगे

Updated:
विज्ञापन
nia sharma fees for Laughter Chefs 2

nia sharma fees for Laughter Chefs 2

Laughter Chefs 2: शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 मन्नारा चोपड़ा ने छोड़ दिया है. उनकी जगह शो में अब निया शर्मा नजर आने वाली है और दर्शक इसे लेकर काफी उत्साहित है. निया एक एपिसोड के लिए कितनी फीस ले रही है, इस बारे में आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Laughter Chefs 2: कलर्स के शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 ने दर्शकों के बीच खास पहचान बना ली है. यह रियलिटी शो दर्शकों की ओर से खूब पसंद किया जा रहा है और टीआरपी लिस्ट में हमेशा शामिल रहता है. शो में प्रतिभागियों के आने-जाने का सिलसिला लगातार जारी है. कुछ समय पहले अब्दु रोजिक ने शो को अलविदा कह दिया था और उसके बाद अब मन्नारा चोपड़ा शो में नजर नहीं आएंगी. हालांकि शो में निया शर्मा की एंट्री हो गई है. इसके अलावा कहा जा रहा है कि रीम समीर की भी एंट्री होने वाली है. चलिए आपको बताते हैं निया ने शो के लिए कितनी फीस ली.

‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ के लिए निया शर्मा ने ली तगड़ी फीस

खबरों की मानें तो निया शर्मा ने ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में एंट्री के लिए मोटी रकम चार्ज की है. दिलचस्प बात यह है कि निया को दी जा रही फीस मन्नारा चोपड़ा से दो गुना ज्यादा बताई जा रही है. सूत्रों के अनुसार, नागिन एक्ट्रेस हर एपिसोड के लिए करीब 1 लाख से 1.25 लाख रुपये तक की फीस ले रही है. जबकि मन्नारा को हर एपिसोड के लिए करीब 55 हजार से 75 हजार रुपये की फीस मिलती थी. हालांकि इसपर मेकर्स और ना ही एक्ट्रेस की तरफ से कुछ कहा गया है.

जानें ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ को कौन करता है होस्ट

‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ कलर्स पर टेलीकास्ट होता है और इसे मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह होस्ट करती हैं. शो को दर्शक हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे कलर्स पर देख सकते हैं. शो में शेफ हरपाल सिंह सोखी जज की भूमिका निभा रहे हैं. कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन, राहुल वैद्य, सुदेश लहरी, रुबीना दिलैक, एल्विश यादव, अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल जैसे चर्चित नाम शामिल हैं. शो का कॉन्सेप्ट काफी यूनिक है, जिसमें ह्यूमर के साथ-साथ सेलेब्स खाना बनाते हैं. इस दौरान कंटेस्टेंट के बीच खूब मस्ती होती है, जिसे दर्शक काफी पसंद करते हैं.

यहां पढ़ें- CID: ACP प्रद्युमन की कुर्सी पर अब पार्थ समथान? कहा – जब कॉल आया, मैं कंफ्यूज था…

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola