Laughter Chef Season 2 Final Episode: इस दिन आएगा लाफ्टर शेफ्स का आखिरी एपिसोड, ये स्पेशल गेस्ट मचाएंगे धमाल

Updated:
विज्ञापन
Laughter Chefs 2 Winner

Laughter Chefs 2 Winner

Laughter Chef Season 2 Final Episode: कलर्स टीवी का पॉपुलर शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 दर्शकों को अपने आकर्षक कंटेंट से खूब एंटरटेन कर रहा है. हालांकि बीते दिनों खबरें आई कि कुकिंग रियालिटी शो ऑफएयर होने वाला है. आइये जानते हैं कब इसका आखिरी एपिसोड आएगा और ग्रैंड फिनाले के नए मेहमान कौन होंगे.

विज्ञापन

Laughter Chef Season 2 Final Episode: कलर्स टीवी का पॉपुलर कुकिंग रियालिटी शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. इस सीजन में एली गोनी, अंकिता लोखंडे, रुबीना दिलैक, एल्विश यादव, कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, कश्मीरा शाह, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरैल और विक्की जैन जैसे स्टार्स हैं, जो अपनी जबरदस्त कॉमेडी और अतरंगी खाना बिनाकर खूब टीआरपी बटोरते हैं. हालांकि बीते दिनों खबर आई कि यह शो ऑफएयर होने वाला है. अब आखिरी एपिसोड और गेस्ट को लेकर डिटेल्स सामने आई है.

हिना खान और रॉकी जयसवाल होंगे फाइनल एपिसोड के गेस्ट

गॉसिप्स टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, नवविवाहित जोड़ा हिना खान और रॉकी जायसवाल लाफ्टर शेफ सीजन 2 के अंतिम एपिसोड में शामिल होंगे. वे यहां अपनी जर्नी और पॉवर के बारे में बात करेंगे. इसके अलावा राम कपूर भी दिखाई देंगे. इन लोगों के आने से रियालिटी शो में जरूर एंटरटेनमेंट का तड़का लगेगा.

कब आएगा लाफ्टर शेफ्स का आखिरी एपिसोड

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कलर्स टीवी की ओर से लाफ्टर शेफ सीजन 2 को बंद किया जा रहा है. इसका अंतिम एपिसोड संभवतः जुलाई के मध्य में प्रसारित किया जाएगा. हालांकि, अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. लाफ्टर शेफ सीजन 2 अन्य शो की तुलना में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. टीआरपी चार्ट में भी ये टॉप 10 में अपनी जगह बनाए हुए है. रिपोर्ट्स का दावा है कि पति पत्नी और पंगा लाफ्टर शेफ सीजन 2 की जगह लेगा.

यह भी पढ़ें- Border 2 में हाउसफुल 5 की इस एक्ट्रेस की हुई एंट्री, निभाएंगी ये रोल, सनी देओल नहीं दिलजीत संग बनेगी जोड़ी

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola