ePaper

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: अपने ही बेटे से हारती दिखीं तुलसी? क्योंकि सास भी कभी बहू थी में हाई वोल्टेज ड्रामा

Updated at : 27 Jan 2026 1:10 PM (IST)
विज्ञापन
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Tulsi vs Gautam

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Tulsi vs Gautam

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी में रिश्तों की सबसे कठिन परीक्षा शुरू हो गई है. बेटे गौतम की कोर्ट में एंट्री से तुलसी और मिहिर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. बहन के खिलाफ केस और नॉयना के तानों से घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया है.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी का आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर हाई-वोल्टेज ड्रामे से दर्शकों को बांधे हुए है. स्मृति ईरानी द्वारा निभाया गया तुलसी का किरदार इन दिनों अपने ही परिवार की वजह से सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है. जहां एक ओर तुलसी और मिहिर अपनी बेटी परी की निजी जिंदगी को लेकर परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर बेटे गौतम की एंट्री ने पूरे माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया है.

गौतम की चौंकाने वाली वापसी

शो में गौतम की वापसी एक सफल वकील के रूप में होती है, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि वह रणविजय का केस लड़ते हुए अपनी ही बहन परी के खिलाफ कोर्ट में खड़ा नजर आता है. गौतम का दावा है कि उसके पास परी के पुराने मैसेज और सबूत मौजूद हैं, जिनसे यह साबित होता है कि परी ने अपने पहले पति को धोखा दिया था. उसका कहना है कि इस वजह से परिवार को भारी मुआवजा चुकाना पड़ सकता है.

बेटे के रवैये से परेशान होगी तुलसी

मिहिर और तुलसी लगातार गौतम को समझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं होता. बेटे का यह रवैया तुलसी को अंदर से तोड़ देता है, क्योंकि वही बेटा अब उसे समाज और अदालत के सामने शर्मिंदा कर रहा है.

इसी बीच नॉयना भी इस हालात का पूरा फायदा उठाती नजर आती है. वह तुलसी पर तानों की बौछार कर देती है और उसके बच्चों की परवरिश पर सवाल उठाती है. नॉयना पुराने जख्म कुरेदते हुए अंश का जिक्र भी करती है, जिससे घर का माहौल और बिगड़ जाता है.

नॉयना को चुप कराएगी तुलसी

हालांकि तुलसी मजबूती के साथ जवाब देती है और कहती है कि उसके बच्चों का प्यार ही उसकी सबसे बड़ी पूंजी है. तुलसी का आत्मविश्वास नॉयना को चुप करा देता है, लेकिन मिहिर का गुस्सा साफ झलकने लगता है.

आने वाले एपिसोड्स में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या गौतम का दिल बदलेगा या तुलसी को अपने ही बेटे से सबसे बड़ी लड़ाई लड़नी पड़ेगी.

यह भी पढ़ें: Anupama की बेटी राही ने रियल लाइफ में की सगाई, लाल साड़ी में शेयर की रोमांटिक इंगेजमेंट फोटोज, बॉयफ्रेंड संग शुरू किया नया सफर

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola