KSBKBT2: रियो को मिला पार्थ की मेहनत का श्रेय, फिर वैष्णवी संग हुई सगाई
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: पार्थ और वैष्णवी की सगाई की खुशियों के बीच पार्थ को एक ऐसी बात का सामना करना पड़ा, जिसने उसे अंदर से निराश कर दिया. वहीं पूरे वीरानी परिवार ने इस खास मौके को मिलकर सेलिब्रेट किया.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल में आज देखने को मिलता है कि एक क्लाइंट मीटिंग के दौरान क्लाइंट्स रियो की जमकर तारीफ करते हैं. यह देखकर पार्थ हैरान रह जाता है, क्योंकि जिस काम और डिजाइन्स की तारीफ हो रही होती है, उन्हें तैयार करने में उसकी मेहनत लगी होती है. अपनी मेहनत का श्रेय किसी और को मिलता देख पार्थ को काफी दुख होता है. ऐसे में वैष्णवी उसका हौसला बढ़ाती है और उसका पूरा साथ देती है. वहीं बाद में पार्थ और वैष्णवी की सगाई की रस्म भी होती है, जिससे पूरे परिवार में खुशी का माहौल बन जाता है.
पार्थ और वैष्णवी ने एक-दूसरे को पहनाई सगाई की अंगूठी
इस बड़े झटके के बाद घर का माहौल पूरी तरह बदल जाता है और चारों तरफ खुशियां छा जाती हैं. पार्थ और वैष्णवी सबके सामने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते हैं और अपने प्यार को आगे बढ़ाने का वादा करते हैं. इन दोनों को इस तरह खुश देखकर परिवार के सभी लोग बहुत खुश होते हैं. इस खास और सुंदर पल को हमेशा के लिए याद रखने के लिए परिवार के सभी सदस्य एक साथ खड़े होते हैं और एक प्यारी सी ग्रुप फोटो खिंचवाते हैं.
क्या पार्थ को विरानी बिजनेस में मिलेगा उसका असली हक
घर में सगाई की खुशियां जरूर हैं, लेकिन पार्थ के मन में एक सवाल अब भी बना हुआ है. बिजनेस में उसकी मेहनत और योगदान को अब तक वह पहचान नहीं मिली है, जिसका वह हकदार है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि परिवार आगे चलकर पार्थ के काम को सही सम्मान देगा, या फिर पहचान और अधिकार को लेकर चल रहा यह मामला उसके लिए नई मुश्किलें खड़ी करेगा.
यह भी पढ़ें: YRKKH: अरमान की लाचारी का मजाक बनाएगा कृष, गुस्से से लाल हो जाएगी अभीरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनुष्का सिंह
अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










