Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: मिहिर को वापस घर लाने का प्लान करेगा ये शख्स, नोइना को अपनी बातों में उलझाएगी परी

Published by : Divya Keshri Updated At : 29 Sep 2025 7:32 AM

विज्ञापन

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि नोइना, परी को रणविजय के साथ देखकर हैरान हो जाती है. वह इस बारे में मिहिर को बताने का सोचती है. दूसरी तरफ परी, नोइना के घर पहुंच जाती है.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा कि नोइना, परी से भिड़ जाती है. नोइना, परी को उसके पिता मिहिर के बारे में सोचने के लिए कहती है. नोइना, मिहिर के ऑफिस जाती है और उससे बात करने की कोशिश करती है. नोइना उससे कहती है कि उसने परी को रणविजय के साथ देखा है. वह कहती है कि तुलसी, परी को लेकर सही थी. मिहिर ये सुनकर बहुत गुस्सा हो जाता है और उसे नोइना से चुप रहने के लिए कहता है. तभी नोइना तभी रियलिटी में आती है और ये सब वह सिर्फ सोच रही होती है.

परी को लेकर मिहिर से बात करेगी नोइना

क्योंकि सास भी कभी बहू थी में दिखाया जाएगा कि नोइना सोचती है कि वह नहीं चाहती कि परी के प्रति मिहिर की भावनाएं बदलें. तभी उसके घर पर परी, रणविजय के साथ आती है. नोइना उसके आने के बारे में पूछती है. परी उसे बताती है कि वह रणविजय से प्यार करती है. परी कहती है कि अजय से शादी करने के पीछे उसके पास वजह है. परी उसे अपनी बातों में लाने की कोशिश करती है. परी उसे अपनी मां के जैसा ट्रीट करती है, ताकि वह उसकी बातों में आ जाए.

मिहिर को वापस घर लाएगी परी

नोइना, मिहिर से परी को लेकर बात करती है. नोइना कहती है कि परी को रणविजय के साथ होना चाहिए क्योंकि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं. नोइना उससे इस बारे में सोचने के लिए कहती है. दूसरी तरफ अंगद और ऋतिक, मिहिर को लेकर बात करते हैं कि वह घर अभी तक वापस नहीं आया. परी कहती है कि वह मिहिर को वापस घर लाकर रहेगी. परी कहती है कि वह एक डांस प्रतियोगिता आयोजित करेगी. इसमें दोस्त से लेकर सहकर्मियों तक सभी इसमें भाग लेंगे. परी सारा प्लान अपने भाई को बताती है कि और उसे लगता है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा.

यह भी पढ़ें- Nishaanchi Box Office Collection: बुरी तरह फ्लॉप हुई ‘निशानची’, कलेक्शन सुनकर लगेगा झटका

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola