क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2: रियो से नहीं इस शख्स संग हुई वैष्णवी की शादी, नंदिनी ने किया गठबंधन
क्योंकि सास भी कभी बहू थी पार्थ और वैष्णवी की हुई शादी फोटो- ट्विटर
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. जिसमें रियो पीछे हट गया और उसने पार्थ और वैष्णवी की शादी करवा दी. वहीं नंदिनी ने गठबंधन की रस्म पूरी की.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के एपिसोड की शुरुआत विरानी परिवार में खुशी के माहौल से होती है, जहां वैष्णवी और रियो की शादी की रस्में चल रही होती हैं. जैसे ही वैष्णवी, रियो को वरमाला पहनाने की कोशिश करती है, रियो बार-बार पीछे हटकर मजाक करने लगता है. माहौल तब बदल जाता है, जब रियो मंच से उतरकर सीधे पार्थ के पास पहुंच जाता है. वह पार्थ को उसके फैसलों को लेकर ताना मारता है और कहता है कि उसने अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती कर दी.
Tulsi Shocking Revelation About Parth: तुलसी, पार्थ को लेकर करती है चौंकाने वाला खुलासा
इसी बीच तुलसी कहती है कि रियो जो कर रहा है, वह बिल्कुल सही है. वह कहती है कि पार्थ अपने पिता को बता रहा था कि वह अभी भी वैष्णवी से प्यार करता है. इसके बावजूद उसमें अपने दिल की बात कहने की हिम्मत नहीं थी. उसने यह भी तय कर लिया था कि शादी के बाद वह अमेरिका लौट जाएगा.
यह भी पढ़ें- बिहार में पंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला, जमीन विवाद ने लिया खतरनाक मोड़
Vaishnavi married Parth, Not Rio: रियो से नहीं बल्कि पार्थ से हुई वैष्णवी की शादी
फिर एक फ्लैशबैक दिखाया जाता है, जिसमें तुलसी, रियो को सच बताती है और कहती है कि वह नहीं चाहती कि किसी की जिंदगी झूठ के आधार पर शुरू हो. रियो भी उसकी बात समझता है. रियो मंडप में वैष्णवी के सामने पार्थ को खड़ा कर देता है और दोनों से अपनी फीलिंग्स कहने के लिए कहता है. रियो साफ तौर पर कहता है कि वैष्णवी की शादी उसी इंसान से होनी चाहिए जिससे वह प्यार करती है. फिर दोनों अपने प्यार का इजहार करते हैं और खुशी-खुशी पार्थ और वैष्णवी की शादी होती है. नंदिनी गठबंधन की रस्म निभाती है और पूरा परिवार खुशियों में डूब जाता है.
पार्थ और रियो करते हैं ये बात
इसी दौरान तुलसी, मिहिर को फोन कर सारी जानकारी देती है और बताती है कि आखिरकार पार्थ और वैष्णवी को उनका मनचाहा साथ मिल गया. बाद में पार्थ और रियो साथ मिलकर जश्न मनाते हैं. बातचीत के दौरान पार्थ पावर ऑफ अटॉर्नी ट्रांसफर करने की बात छेड़ता है. वह रियो को समझाता है कि अगर वे बा की संपत्ति बेच दें तो दोनों को फायदा होगा.
यह भी पढ़ें- ‘कॉकटेल 2’ की आंधी में भी डटी रही इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, 10वें दिन छापे ताबड़तोड़ नोट
यह भी पढ़ें- संचिता उगाले का नहीं था बॉयफ्रेंड… करीबी दोस्त का सनसीखेज खुलासा, बोली- जिंदगी खत्म के बारे में कहा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










