ePaper

Kundali Bhagya Written Update : अक्षय के लिए बनाया गया प्लान हुआ फेल, प्रीता के साथ हुआ ये...

Updated at : 02 Feb 2021 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya  Written Update : अक्षय के लिए बनाया गया प्लान हुआ फेल, प्रीता के साथ हुआ ये...

Kundali Bhagya Written Update : कुंडली भाग्य (Kundali Khagya) इन दिनों काफी दिलचस्प हो गया है. शो का ट्रैक दर्शकों को बांधे हुए है. प्रीता अक्षय की सच्चाई लूथरा हाउस में सबके सामने साना चाहती है, ताकि कृतिका की शादी उससे ना हो. प्रीता का इसमें साथ उसकी बहन सृष्टि दे रही है. लेकिन हर बार अक्षय उनके प्लान को जान जाता है और किसी तरह से बच जाता है.

विज्ञापन

Kundali Bhagya Written Update : कुंडली भाग्य (Kundali Khagya) इन दिनों काफी दिलचस्प हो गया है. शो का ट्रैक दर्शकों को बांधे हुए है. प्रीता अक्षय की सच्चाई लूथरा हाउस में सबके सामने साना चाहती है, ताकि कृतिका की शादी उससे ना हो. प्रीता का इसमें साथ उसकी बहन सृष्टि दे रही है. लेकिन हर बार अक्षय उनके प्लान को जान जाता है और किसी तरह से बच जाता है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रीता ने हल्दी रस्म के दौरान अक्षय और उसके परिवार की जो तसवीरें दिखाई, इस वजह से सब बहुत खुश होते है. साथ ही प्रीता के इस स्पेशल सरप्राइज की तारीफ भी करते है. सबको इतना हैप्पी देखकर प्रीता की हिम्मत नहीं होती कि वो किसी से कुछ भी कह पाए. प्रीता के दिमाग में यही सवाल घूमता रहता है कि आखिर फोटोज की अदला-बदली कैसे हुई.

इन सबके बीच करण को एक फोन आता है और वो काफी परेशान हो जाता है. प्रीता को वो बताता है कि जिस दिन कृतिका की चूड़े की रस्म है उसी दिन उसकी बहुत जरुरी मीटिंग है और उसे जाना होगा. करण कहता है कि अब शादी की सारी जिम्मेदारी तुम ले लो और इस बारे में वो करीना बुआ से जाकर बात करेगा. ताकि कृतिका की चूड़े की रस्म में कोई कमी ना आए.

Also Read: Kundali Bhagya की प्रीता ने अक्षय कुमार के गाने पर दिया कमाल का एक्सप्रेशन, क्या आपने देखा ये VIDEO?

प्रीता सोचती है कि जहां एक तरफ वो अक्षय को एक्सपोज करने की कोशिश कर रही है तो दूसरी तरफ वो ये सारी जिम्म्दारी कैसे पूरा करेगी. लेकिन ना चाहते हुए भी उसे करण की बात माननी पड़ती है. पिछले एपसिोड में आपने देखा कि प्रीता घर आकर हल्दी की रस्म बीच में रोकवाती है औऱ सबसे कहती है कि उसे अक्षय के बारे में सबको कुछ दिखाना है. ये सुनकर वो थोड़ा घबरा जाता है. इस बीच जैसे ही प्रोजेक्टर पर तसवीरें चलनी शुरू होती है, उसमें एक भी फोटो अक्षय़ और रुचिका की नहीं होती है. सारी फोटोज में अक्षय काफी सीधा दिख रहा होता है. ये देखकर प्रीता हैरान हो जाती है.

अक्षय फोटोज देखने के बाद सबसे कहता है कि इसके बाद वो कृतिका के और भी करीब हो गया है. यहां एक बार फिर से प्रीता का प्लान फेल हो जाता है. इधर प्रीता के दिमाग में एक ही सवाल होता है कि आखिर ये तसवीरें कब बदल गई. क्या प्रीता अक्षय की असलियत सबको बता पाएगी. क्या कृतिका और अक्षय की शादी हो जाएगी, ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola