ePaper

Kundali Bhagya Spoiler Alert : शॉकिंग ट्विस्‍ट! प्रीता की जान बचाने के लिए जानकी और सृष्टि ने उठाया ये कदम

Updated at : 08 Oct 2020 12:15 PM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya Spoiler Alert : शॉकिंग ट्विस्‍ट! प्रीता की जान बचाने के लिए जानकी और सृष्टि ने उठाया ये कदम

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल 'कुंडली भाग्‍य' (Kundali Bhagya) इन दिनों काफी दिलचस्प होता जा रहा है. प्रीता को पृथ्वी के भाई ने किडनैप कर लिया है तो वहीं माहिरा करण की पत्नी बनकर 'मुंह दिखाई' में मौजूद है. माहिरा झूठ बोलती है कि प्रीता पृथ्वी के साथ शादी करने के लिए यहां से भाग गई है. लेकिन करण उसकी बातों का यकीन नहीं करती है.

विज्ञापन

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल ‘कुंडली भाग्‍य’ (Kundali Bhagya) इन दिनों काफी दिलचस्प होता जा रहा है. प्रीता को पृथ्वी के भाई ने किडनैप कर लिया है तो वहीं माहिरा करण की पत्नी बनकर ‘मुंह दिखाई’ में मौजूद है. माहिरा झूठ बोलती है कि प्रीता पृथ्वी के साथ शादी करने के लिए यहां से भाग गई है. लेकिन करण उसकी बातों का यकीन नहीं करती है.

आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, माहिरा शराब पीकर पार्टी में खूब हंगामा करती है. सबको लगता है कि घूंघट के पीछे प्रीता है जो लूथरा हाउस का नाम खराब करने के लिए ऐसा कर रही है. तभी माहिरा अपना घूंघट हटाकर सबके सामने डांस करने लगती है. माहिरा को प्रीता की जगह देखकर सब शॉक़्ड हो जाते है. सरला तभी सबसे प्रीता के बारे में पूछती है.

माहिरा खुद को सबके सामने करण की पत्नी बताती है. ये बात सुनकर करण इससे इनकार कर देता है औऱ कहता है कि प्रीता उसकी पत्नी है माहिरा नहीं. ये सुनकर माहिरा का दिल टूट जाता है और वो पागलों जैसा बिहेव करने लगती है. इधर पवन प्रीता से कहता है कि उसे पृथ्वी से शादी के लिए मान जाना चाहिए. पवन कहता है की बचपन से ही हम दोनों भाई जब भी कुछ अच्छा काम करने जाते है तो साथ ही में होते है.

Also Read: जब जहर खाकर सपना चौधरी ने की थी सुसाइड की कोशिश, ये थी वजह

वहीं, प्रीता को बचाने के लिए जानकी आंटी और सृष्टि बहुत बड़ा कदम उठाने वाली है. दोनों अपनी जान को दांव पर लगाने वाली है. इसमें पवन घायल भी हो सकता है. प्रीता भी पृथ्वी और पवन दोनों से लड़ने के लिए तैयार है. प्रीता उनके चंगुल से बचने के लिए प्‍लान करती हैं. यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि शो में आगे क्या होता है.

पिछले सपने में आपने देखा कि पवन प्रीता से पृथ्वी से शादी करने के लिए कहता है. प्रीता उसे समझाने की कोशिश करती है कि पहले से ही वो शादीशुदा है और वो पृथ्वी से शादी नहीं कर सकती. जिसके बाद पवन जानकी को मारने के लिए आगे बढ़ता है और इस वजह से प्रीता पृथ्वी से शादी करने के लिए मान जाती है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola