ePaper

Kundali Bhagya छोड़ते ही पारस कलनावत को मिली KGF 3 में एंट्री? एक्टर बोले- ऐसा कुछ…

Updated at : 21 Nov 2024 1:23 PM (IST)
विज्ञापन
Paras Kalnawat

Paras Kalnawat

कुंडली भाग्य का हिस्सा अब पारस कलनावत नहीं है और शो ऑफ एयर होने वाला है. शो छोड़ने पर एक्टर ने इमोशनल पोस्ट भी लिखा. इस बीच सुनने में आ रहा कि वह केजीएफ 3 का हिस्सा होंगे.

विज्ञापन

एकता कपूर का टीवी शो कुंडली भाग्य अब ऑफ एयर होने वाला है. शो सात सालों से टीवी पर चला आ रहा था. शो को श्रद्धा आर्या, अद्रिजा रॉय, पारस कलनावत ने अलविदा कह दिया. सीरियल में पारस ने राजवीर का किरदार निभाया था. शो छोड़ने पर एक्टर ने एक लंबा- चौड़ा पोस्ट भी लिखा था. एक्टर को लेकर खबरें आ रही है वह साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ 3 में एंट्री करने वाले हैं. अब इसपर पारस ने चुप्पी तोड़ी है.

क्या फिल्म केजीएफ 3 का हिस्सा होंगे पारस कलनावत?

पारस कलनावत ने कुंडली भाग्य छोड़ दिया है. अब वह अगले किस प्रोजेक्ट में दिखेंगे, इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है. इस बीच एक्टर ने केजीएफ 3 में अपनी एंट्री पर प्रतिक्रिया दी है. पारस ने इंडिया फोरम से बात करते हुए कहा, ऐसा कुछ नहीं हो रहा है. फैंस ये जानकर थोड़ी दुखी हो जाएंगे. हालांकि पारस के अगले प्रोजेक्ट के लिए उन्हें थोड़ा इंतजार करना होगा.

पारस कलनावत का इमोशनल पोस्ट

पारस कलनावत ने कुंडली भाग्य के अपने को-स्टार्स के साथ कुछ तसवीरें पोस्ट की है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, हर शुरुआत की एक अंत होती है और हर अंत की एक नई शुरुआत है. गुडबॉय आसान नहीं होता और मैं गुडबॉय उस शो को कह रहा हूं जो मेरे दिल के करीब है. इस शो ने मेरी लाइफ में एक मैजिक किया है. उन्होंने पूरी टीम को शुक्रिया कहा है. पारस ने सीरियल में जेनरेशन लीप के बाद एंट्री की थी. एक्टर राजन शाही के शो अनुपमा का भी हिस्सा रह चुके हैं. शो में उन्होंने अनु और वनराज के बेटे का किरदार प्ले किया था.

Also Read- Kundali Bhagya: प्रीता ने 7 साल बाद शो को कहा अलविदा, VIDEO शेयर कर बोली- मेरे दिल में क्या…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola