'कुंडली भाग्य' की 'प्रीता' का VIDEO में दिखा बोल्‍ड अंदाज, पूल किनारे दे रही थी पोज फिर हुआ कुछ ऐसा...

Updated at : 20 Nov 2020 3:50 PM (IST)
विज्ञापन
'कुंडली भाग्य' की 'प्रीता' का VIDEO में दिखा बोल्‍ड अंदाज, पूल किनारे दे रही थी पोज फिर हुआ कुछ ऐसा...

kundali bhagya preeta aka shraddha arya pool video viral on internet actress bold and hot photos fans says this bud : 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) शो लोगों के फेवरेट शोज में से एक है. टीआरपी लिस्‍ट में भी शो का दबदबा है. शो में संस्कारी बहू का रोल करने वाली प्रीता यानी श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) असल जिंदगी में काफी स्टाइलिश और बोल्ड हैं. उनके चाहने वालों की लिस्ट लंबी है.

विज्ञापन

Kundali Bhagya preeta aka shraddha arya photos in Monokini : ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) शो लोगों के फेवरेट शोज में से एक है. टीआरपी लिस्‍ट में भी शो का दबदबा है. शो में संस्कारी बहू का रोल करने वाली प्रीता यानी श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) असल जिंदगी में काफी स्टाइलिश और बोल्ड हैं. उनके चाहने वालों की लिस्ट लंबी है. अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में श्रद्धा की अदाएं देखने लायक है. वह मोनोकिनी में पोज देती नजर आ रही हैं.

इस वीडियो में श्रद्धा आर्या पूल किनारे हाथ में फुटबॉल लिए नजर आ रही हैं. लेकिन वह जैसे फुटबॉल को ऊपर फेंक कर पोज देती हुई घूमती है, फुटबॉल उनके सिर पर ही आकर गिरता है और श्रद्धा का बैलेंस बिगड़ जाता है. यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मोनोकिनी में श्रद्धा आर्या का अंदाज कमाल नजर आ रहा है.

https://www.instagram.com/p/Br9-77kBFaP/

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्‍ट्रेस ने कैप्‍शन में लिखा,’ आप कैसे सोचते हैं कि आपका नया साल क्या होगा और यह रीयल में क्या हो सकता है!!!! इसे अंत तक देखें.’ इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. श्रद्धा अक्‍सर ही अपनी खूबसूरत फोटोज और वीडियोज से लोगों का दिल जीतती रहती हैं.

एक्ट्रेस श्रद्धा टीवी जगत के लिए नया चेहरा नहीं हैं, क्योंकि इससे पहले भी वो कई सीरियल्स में भी दिखाई दे चुकी हैं. इससे पहले श्रद्धा आर्या ‘मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की’, ‘तुम्हारी पाखी’ और ‘ड्रीम गर्ल’ जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं.

Also Read: मौनी रॉय बीच किनारे दिखीं बेहद बोल्‍ड, सोशल मीडिया पर हॉट लुक वायरल

श्रद्धा ने साल 2018 में बड़े बिजनेसमैन जयंत से धूम-धाम से सगाई की थी. सगाई के बाद जयंत ने उनके सामने शर्त रखी कि अब वो अपना टीवी करियर छोड़ दे. फिर जल्द दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे. लेकिन एक्ट्रेस ने अपने करियर को चुनते हुए जयंत से सगाई तोड़ दी. इस समय वो टीवी की मशहूर अभिनेत्री के रूप में पहचान बना चुकी हैं.

Also Read: पश्चिम बंगाल में मनोरंजन उद्योग की कम नहीं हुईं मुश्किलें, कोलकाता में सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल फिर बंद

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola