ePaper

'Kundali Bhagya' की प्रीता बैकलेस ड्रेस में दिखीं बेहद बोल्ड, फैंस ने कमेंट में लिखा,' आंखें बता रही हैं आप...

Updated at : 06 Dec 2020 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
'Kundali Bhagya' की प्रीता बैकलेस ड्रेस में दिखीं बेहद बोल्ड, फैंस ने कमेंट में लिखा,' आंखें बता रही हैं आप...

kundali bhagya preeta aka shraddha arya in backless dress photos viral on social media actress hot and bold look fans says this bud : सीरियल 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) लोगों के दिलों पर राज कर रहा है. इस शो ने टीआरपी लिस्‍ट पर भी कब्‍जा जमाया हुआ है. शो का हर किरदार लोगों का फेवरेट हैं. वहीं शो की लीड एक्‍ट्रेस प्रीता यानी श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) अपने स्‍टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.

विज्ञापन

Kundali Bhagya preeta aka shraddha arya in backless dress : सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) लोगों के दिलों पर राज कर रहा है. इस शो ने टीआरपी लिस्‍ट पर भी कब्‍जा जमाया हुआ है. शो का हर किरदार लोगों का फेवरेट हैं. वहीं शो की लीड एक्‍ट्रेस प्रीता यानी श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) अपने स्‍टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. शो में संस्कारी बहू का रोल निभानेवाली श्रद्धा आर्या असल जिंदगी में बेहद स्टाइलिश और बोल्ड हैं. उनके चाहने वालों की लिस्ट लंबी है, अब उनकी ए‍क तसवीर वायरल हो रही है.

श्रद्धा आर्या की ये तसवीर पुरानी है लेकिन यह तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. इस तसवीर में श्रद्धा ब्‍लू कलर के बैकलेस डेस में नजर आ रही हैं. उन्‍होंने गले में हैवी स्‍टाइलिश नेकलेस पहना है और ओपन हेयर लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. इस तसवीर को कैप्‍शन देते हुए एक्‍ट्रेस ने लिखा था,’ जब आपको वास्‍तव में कहा जाता है … स्पष्ट रूप से पोज देने के लिए.’ उनकी इस तसवीर पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/BPz-UdClyWJ/

एक यूजर ने लिखा,’ आप मेरी क्रश हो.’ एक और यूजर ने लिखा,’ मौनी रॉय आपकी बेस्‍टी है तो वो आपके अकाउंट पर क्‍यों नहीं है.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आप कुछ पॉजिटिव सोच रही है, आपकी आंखें बता रही हैं.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आप ब्‍यूटी है श्रद्धा.’ एक और यूजर ने लिखा,’ यह फोटो आपकी प्रोफाइल होनी चाहिए.’

https://www.instagram.com/p/BPxnQLll5jN/

बता दें कि एक्ट्रेस श्रद्धा टीवी जगत के लिए नया चेहरा नहीं हैं, क्योंकि इससे पहले भी वो कई सीरियल्स में भी दिखाई दे चुकी हैं. इससे पहले श्रद्धा आर्या ‘मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की’, ‘तुम्हारी पाखी’ और ‘ड्रीम गर्ल’ जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं. फिलहाल श्रद्धा कुंडली भाग्‍य में अपने किरदार प्रीता से लोगों का दिल जीत रही हैं.

Also Read: एरिका फर्नांडिस दिखीं दुल्हन के लिबास में, एक्ट्रेस का कहीं शादी करने का इरादा तो नहीं, यहां देखें Viral Video

श्रद्धा ने साल 2018 में बड़े बिजनेसमैन जयंत से धूम-धाम से सगाई की थी. सगाई के बाद जयंत ने उनके सामने शर्त रखी कि अब वो अपना टीवी करियर छोड़ दे. फिर जल्द दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे. लेकिन एक्ट्रेस ने अपने करियर को चुनते हुए जयंत से सगाई तोड़ दी. इस समय वो टीवी की मशहूर अभिनेत्री के रूप में पहचान बना चुकी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola