Kulhad Pizza Couple New Video: कुल्हड़ पिज्जा कपल का रोमांटिक वीडियो वायरल, फैंस बोले- क्या बात है…

Published by : Ashish Lata Updated At : 09 May 2024 5:45 PM

विज्ञापन

Kulhad Pizza Couple

Kulhad Pizza Couple New Video: कुल्हड़ पिज्जा कपल के नाम से मशहूर सहज अरोरा और गुरप्रीत कौर इन-दिनों दुबई में एक दूसरे संग क्वॉलिटी टाइम स्पेंट कर रहे हैं. अब कपल का एक रोमांटिक वीडियो वायरल हुआ है, जिसे फैंस बार-बार देख रहे हैं.

विज्ञापन

Kulhad Pizza Couple New Video: सोशल मीडिया पर कई ऐसे कपल हैं, जिनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. उन्हीं में से एक नाम कुल्हड़ पिज्जा कपल का है. ये मियां-बीबी की जोड़ी काफी पॉपुलर है. फैंस उनकी हर रील को पसंद करते हैं. इन-दिनों सहज अरोरा और गुरप्रीत कौर दुबई में एक दूसरे संग क्वॉलिटी टाइम स्पेंट कर रहे हैं. दोनों इंस्टाग्राम पर एक से बढ़कर रोमांटिक वीडियो शेयर कर रहे हैं. अब एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें स्टार्स एक दूसरे संग धमाकेदार डांस करते नजर आ रहे हैं.

कुल्हड़ पिज्जा कपल का रोमांटिक वीडियो वायरल
वायरल हो रहे वीडियो में हम देख सकते हैं कि गुरप्रीत कौर पोज दे रहे हैं. उनके पीछे पानी का फव्वारा है, बाद में उनकी वाइफ आती है और दोनों एक दूसरे संग रोमांटिक डांस करना शुरू कर देते हैं. कपल खेल रहे हैं और पोज भी दे रहे हैं. क्लिप में जहां गुरप्रीत कौर ने ब्लैक कलर कलर की शर्ट के साथ चेक पैंट्स पहने है. इसको उन्होंने व्हाइट शूज के साथ पेयरअप किया है. वहीं सहज ने व्हाइट टॉप के साथ शॉर्ट्स पहना है.

Also Read-IMDb Highest Rated Web Series: इन वेब सीरीज को अब तक नहीं देखा तो क्या देखा, OTT पर जरूर करें एंजॉय

Also Read-Panchayat 3 OTT Release Date: जितेंद्र कुमार की पंचायत 3 कब होगी रिलीज, रुपाली गांगुली ने पता करने का बताया बेहतरीन ट्रिक

Also Read- Anupama: समर के बाद अब इस शख्स ने छोड़ा शो, अनुज बोले- आपके साथ काम करने….


फैंस कर रहे हैं कमेंट
फैंस कुल्हड़ पिज्जा कपल के वीडियो पर एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”अपनी लाइफ को एंजॉय करना इसको कहते हैं… बेस्ट कपल आपकी रोमांटिक वीडियो भी क्यूट है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”दुबई एक अच्छी जगह है. आप दोनों को अपना जीवन पूरी तरह से जीते हुए देखकर अच्छा लगा.. आप लोगों को आशीर्वाद दें. बच्चे को भी शुभकामनाएं.” तीसरे यूजर ने लिखा, ”कुल्हड़ पिज्जा कपल हमेशा ही एक साथ प्यारे लगते हैं.”


कुल्हड़ पिज्जा कपल के बारे में
बता दें कि यह जोड़ी पहले से ही पंजाब में अपने स्वादिष्ट और अनोखे कुल्हड़ पिज्जा को लेकर काफी पॉपुलर हुई थी. उनके स्टॉल पर दूर-दूर से लोग आते थे. कपल का एक बेटा भी है, जिसके साथ कपल अमृतसर के स्वर्ण मंदिर गए थे. वहां उन्होंने मत्था टेका था.

Also Read- Bastar: The Naxal Story OTT Release Date: इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी अदा शर्मा की बस्तर, अभी नोट कर लें डेट-टाइम

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola