Krushna Abhishek Net Worth: कपिल शर्मा की 'सपना' है इतने करोड़ की मालिक, एक शो का इतना करती हैं चार्ज

Published by : Ashish Lata Updated At : 25 Apr 2023 8:21 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक जल्द ही द कपिल शर्मा शो में वापसी करने जा रहे हैं. एक्टर शो में सपना का किरदार निभाते हैं, जो पार्लर चलाती है. हालांकि रियल लाइफ में कृष्णा काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं. आईये उनका नेट वर्थ जानते हैं...

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की कॉमेडी की दुनिया दीवानी है. उन्होंने बॉलीवुड के कई फिल्मों में काम किया है. अब जल्द ही वह द कपिल शर्मा शो में नजर आएंगे. कृष्णा का जन्म 30 मई 1983 को मुंबई, भारत में हुआ था. उन्होंने लोरेन हाई स्कूल यू.एस. में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की. कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह एक भारतीय अभिनेत्री हैं और वह कई बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई दी हैं.

कृष्णा अभिषेक का नेटवर्थ

कृष्णा अभिषेक का नेटवर्थ 2022 में 30 करोड़ रुपये लगभग है. वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले कॉमेडियन में से एक हैं. जिन्होंने कई सफल टेलीविजन रियलिटी शो किए हैं. कृष्णा अभिषेक हर महीने 40 लाख रुपए के करीब कमाते हैं. उनकी अधिकांश आय कॉमेडी शो से आती है, कृष्णा अभिषेक प्रति एपिसोड 15 से 20 लाख रुपये कमाते है. कृष्णा की वार्षिक आय 6 करोड़ रुपये से अधिक है.

कृष्णा अभिषेक हाउस

कृष्णा अभिषेक बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप कॉमेडियन में से एक हैं, उन्हें कॉमेडी के बादशाह के रूप में जाना जाता है. कृष्णा का मुंबई में एक बेहद खूबसूरत घर है. इस घर के अलावा कृष्णा ने कैलिफोर्निया में एक नया लग्जरी घर भी खरीदा है, जो कैलिफोर्निया के सबसे महंगे इलाकों में से एक में स्थित है.

कृष्णा अभिषेक कारें

कृष्णा अभिषेक को लग्जरी कारें खरीदना बहुत पसंद है और वह कुछ महंगी कारों के भी मालिक हैं. तो चलिए हम आपको कृष्णा अभिषेक के कार कलेक्शन के बारे में बताते हैं. नंबर 1 ‘मर्सिडीज-बेंज सीएलए 200’ कार की कीमत 36.97 लाख रुपये है. नंबर 2 ‘ऑडी क्यू5’ इस एसयूवी की कीमत लगभग 56.21 लाख भारतीय रुपये है. नंबर 3 ‘ऑडी ए3 कैब्रियोलेट’ यह एक छोटी लग्जरी कार है और इसकी कीमत 51 लाख रुपये है.

Also Read: कृष्णा अभिषेक ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में वापस आने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सभी मुद्दें को लेकर आपस में…
कृष्णा अभिषेक का बॉलीवुड करियर

कृष्णा अभिषेक ने 2002 में फिल्म ‘ये कैसी मोहब्बत है’ से बॉलीवुड में शुरुआत की और बाद में वह फिल्म ‘हम तुम और मां’ (2005) में दिखाई दिए. दो साल बाद (2007) में, उन्हें दो फिल्मों ‘जहां जाएगा हमें मिलेगा’ और ‘और पप्पू पास हो गया’ में देखा गया था. वह कुछ भोजपुरी फिल्मों जैसे ‘तोहर प्यार चाही’ ‘हमारा इज्जत’ और कुछ अन्य में भी दिखाई दिए. कृष्णा अभिषेक ‘द कपिल शर्मा शो’ में भी नजर आए थे, इस शो में उन्होंने सपना का किरदार निभाया था. जब कृष्णा की फिल्मों की बात आती है तो वह ‘बोल बच्चन’ (2012), ‘एंटरटेनमेंट’ (2014), ‘क्या कूल हैं हम 3’ (2016), और ‘मरने भी दो यारों’ (2019) जैसी फिल्मों में दिखाई दिए.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola