ePaper

कृष्णा अभिषेक ने उड़ाया अर्चना पूरन सिंह का मजाक, एक्ट्रेस ने गुस्से में कहा- पैसे बचाने के लिए मुझे...

Updated at : 06 Apr 2022 5:42 PM (IST)
विज्ञापन
कृष्णा अभिषेक ने उड़ाया अर्चना पूरन सिंह का मजाक, एक्ट्रेस ने गुस्से में कहा- पैसे बचाने के लिए मुझे...

कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) भारतीय टेलीविजन पर सबसे लोकप्रिय शो में से एक है

विज्ञापन

कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) भारतीय टेलीविजन पर सबसे लोकप्रिय शो में से एक है जिसमें कपिल शर्मा, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और चंदन प्रभाकर जैसे कई कलाकारों का एक ग्रुप है जो फैंस और शो में आनेवाले मेहमानों का जमकर एंटरटेन करते हैं. वहीं अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) शो में जज के तौर पर नजर आ रही हैं. जल्द ही टीम यूएसए के टूर पर रवाना होनेवाली है. अब अर्चना ने बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है जिसमें कृष्णा अभिषेक उनका मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं.

कृष्णा इस वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं, “आजकल नया शुरू किया है, हम यूएस जा रहे हैं टूर पर, अर्चना जी को नहीं लेकर जा रहे.” अर्चना कहती नजर आती हैं,” मुझे लेकर नहीं जा रहे हैं. गंदे लोग. पैसे बचाने के चक्कर में मुझे लेकर नहीं जा रहे. तुम ही नोट पीटो हम न पीटें. और बदनाम मुझे किया हुआ है.” हालांकि ये दोनों के बीच का एक मजाक है. बता दें कि शो में नवजोत सिंह सिद्धू की जगह लेने के लिए अक्सर कपिल और उनकी टीम के द्वारा अर्चना पूरन सिंह का मजाक उड़ाया जाता है.

https://www.instagram.com/p/Cb6173rDgvq/

इसके बाद कृष्णा गंभीरता से कहते हैं, “नहीं नहीं बात चल रही है. नहीं नहीं आप जायेंगी. हमारा शो आपके बिना अधूरा है अर्चना जी.” इसके बाद कृष्णा अचानक से हंसने लग जाते हैं. जिसपर अर्चना कहती नजर आ रही हैं, “चुप कर, झूठ बोल रहा है कैमरे के लिए. जा मैं बात नहीं करती तेरे से.” दोनों का ये मस्तीभरा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसपर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं.

Also Read: आशा नेगी ने ऋत्विक धनजानी के साथ हुए ब्रेकअप पर किया खुलासा, बोलीं- इस वजह से लोगों ने किया जज…

गौरतलब है कि, मार्च में कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने यूएसए-कनाडा शो की अनाउंसमेंट की थी. कॉमेडियन और उनकी पूरी टीम नियोजित दौरे में न्यू जर्सी, अटलांटा, डलास, सिएटल, सैन जोस, वैंकूवर, शिकागो, टोरंटो और लॉस एंजिल्स में परफॉर्म करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola