Khatron Ke Khiladi 12 Updates: तुषार कालिया बने इस सीजन के विनर, जीते 20 लाख रुपये और एक चमचमाती कार

Updated:
विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 12 Finale: खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 का आज यानी 25 सितंबर को ग्रैंड फिनाले है. रुबीना दिलैक, जन्नत जुबैर, फैसल शेख, मोहित मलिक और तुषार कालिया टॉप-5 फाइनलिस्ट बने हैं. कनिका मान शनिवार को फिनाले की रेस से बाहर हो गईं. इन पांचों कंटेस्टेंट में से जो भी विनर होगा वो अपने साथ भारी प्राइस मनी और चमचमाती कार घर लेकर जायेगा. फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि इस सीजन का ताज किसके सिर सजता है. बता दें कि जुलाई में शो की धमाकेदार शुरुआत हुई थी और इस शो ने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया और टीआरपी की लिस्ट में जगह बनाने में भी कामयाब रहा. यहां देखें फिनाले एपिसोड का लाइव…

विज्ञापन

तुषार कालिया ने जीते 20 लाख रुपये

खतरों के खिलाड़ी के सीजन 12 के विनर तुषार कालिया रहे. उन्हें इस सीजन की ट्रॉफी के साथ साथ 20 लाख रुपये और एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार जीती.

तुषार कालिया बने इस सीजन के विनर

खतरों के खिलाड़ी 12 के विनर बने तुषार कालिया. वहीं मिस्टर फैजू रनरअप रहे. आखिरी स्टंट में दोनों ने एकदूसरे को कड़ी टक्कर दी.

तुषार, मोहित और मिस्टर फैजू के बीच हुआ आखिरी स्टंट

इस सीजन का आखिरी स्टंट तुषार कालिया, मोहित मलिक और मिस्टर फैजू के बीच इस सीजन का आखिरी स्टंट हुआ. इन तीनों में से किसी एक के पास विनिंग ट्रॉफी होगी. बस कुछ देर का इंतजार और….

रुबीना के बाद जन्नत भी फिनाले से बाहर 

रुबीना दिलैक के बाद जन्नत जुबैर भी फिनाले से बाहर हो गये हैं. जन्नत जुबैर, मिस्टर फैजू और तुषार कालिया के बीच स्टंट हुआ और तुषार बाजी मार गये.

जंगल की इमरान हाशमी रुबीना

रोहित शेट्टी को जॉनी लीवर ने जंगल का इमरान हाशमी कहा क्योंकि वो शो के दौरान सांप और बिच्छू, छिपकली को किस करती नजर आईं थीं. जॉनी लीवर फिनाले एपिसोड में सर्कस को प्रमोट करने पहुंचे थे.

रुबीना दिलैक फिनाले से बाहर 

रुबीना दिलैक और मोहित मलिक के बीच टास्क हुआ जिसमें मोहित ने बाजी मार ली. इसके साथ ही वो फिनाले से बाहर गईं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola