Khatron Ke Khiladi 13 Winner: कौन बनेगा खतरों के खिलाड़ी 13 का विनर? ऐश्वर्या को पीछे छोड़ ये शख्स बना विजेता
Published by : Divya Keshri Updated At : 14 Oct 2023 8:29 AM
खतरों के खिलाड़ी 13, 15 जुलाई, 2023 को कलर्स पर शुरू हुआ था. रश्मीत कौर, डिनो जेम्स, ऐश्वर्या शर्मा, शिव ठाकरे और अरिजीत तनेजा शीर्ष 5 फाइनलिस्ट बन गए. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अरिजीत, ऐश्वर्या और डिनो टॉप 3 में है. आज फिनाले है और इसके बाद इस सीजन का वीनर मिल जाएगा.
Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 को जल्द ही अपना विनर मिल जाएगा. ऐश्वर्या शर्मा पहले से ही शो की फाइनलिस्ट हैं. 14 अक्टूबर यानी आज इसका ग्रैंड फिनाले है. ग्रैंड फिनाले रात 9 बजे कलर्स टीवी पर ऑनएयर होगा. वहीं इसे जियो सिनेमा पर भी देखा जा सकता है. शो के तेरहवें सीजन को 14 अक्टूबर को अपना विजेता मिल जाएगा. स्टंट बेस्ड शो की पुरस्कार राशि लगभग 20 लाख रुपये से 30 लाख रुपये होने की उम्मीद है. रश्मीत कौर, डिनो जेम्स, ऐश्वर्या शर्मा, अर्चना गौतम, निर्रा एम बनर्जी, साउंडस मौफकीर, शिव ठाकरे, अरिजीत तनेजा, अंजलि आनंद, रोहित बोस रॉय, रूही चतुर्वेदी, अंजुम फकीह, डेज़ी शाह और शीजान खान के साथ शो शुरू हुआ था. हालांकि सोशल मीडिया पर विनर के नाम का खुलासा हो गया है. कहा जा रहा है कि इस सीजन डिनो जेम्स होंगे.
फिनाले में ऐश्वर्या शर्मा करेगी खतरनाक स्टंट
खतरों के खिलाड़ी 13, 15 जुलाई, 2023 को कलर्स पर शुरू हुआ था. रश्मीत कौर, डिनो जेम्स, ऐश्वर्या शर्मा, शिव ठाकरे और अरिजीत तनेजा शीर्ष 5 फाइनलिस्ट बन गए. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अरिजीत, ऐश्वर्या और डिनो टॉप 3 में है. सिर्फ 2 दिन फिनाले में बचे हुए है और इसके बाद इस सीजन का वीनर मिल जाएगा. फिनाले एपिसोड में स्टंट काफी खतरनाक होने वाले है और इसका प्रोमो सामने आया है. प्रोमो में ऐश्वर्या जीत के लिए जान की बाजी लगाती दिख रही हैं. फिनाले में एक्ट्रेस आग के बीच से निकलते हुए भयानक स्टंट करते दिख रही है. वो बाइक पर बैठी और फायर रिंग से निकल रही है. इसपर यूजर्स कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, 14 अक्टूबर और 15 अक्टूबर को ग्रैंड फिनाले के लिए बहुत उत्साहित हूं kkk [डिनो बनाम ऐश्वर्या] कौन विजेता होगा. एक यूजर ने लिखा, उन्हें देखने के लिए उत्साह चरम पर है.
https://www.youtube.com/watch?v=Yi330LO3gQc
खतरों के खिलाड़ी 13 के विनर को मिलेगी ये सारी चीजें
खतरों के खिलाड़ी 13 के विनर को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 20 लाख रूपए भी मिलेंगे. साथ ही उन्हें एक चमचमाती कार भी मिलेगी. वहीं, टॉप 5 में पहुंचने वाले शिव ठाकरे का खेल दर्शकों को काफी पसन्द आया था. केपटाउन से उन्होंने अपनी मां के लिए एक लेटर लिखा था. लेटर में लिखा था, “आई मुझे तुम्हारी बहुत याद आती है लेकिन मेरे साथ यहां सब कुछ ठीक है. मेरे हाथ पर 7-7 टांके आए हैं और आपको बताने के लिए बहुत कुछ है लेकिन बाकी सब ठीक है. सेमीफाइनल में आकर मैं शो में काफी आगे आ गए, लेकिन पहले स्टंट में मैं परफॉर्म नहीं कर पाया क्योंकि मोटी रस्सी आगे नहीं बढ़ी. हालांकि सब कुछ ठीक था, मैंने सोचा था कि अगले स्टंट में मैं बेहतर प्रदर्शन करूंगा लेकिन इन लोगों ने मुझे उल्टा लटका दिया कि आई आप भी कहेंगे कि मेरा बच्चा कितना सीधा है. चिंता मत करो, ठीक है क्योंकि रोहित सर ने मुझे फियर फंडा का ब्रांड एंबेसडर बनाया है.
डिनो जेम्स के विनर बनने की है अफवाह
रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 अपने फिनाले एपिसोड के करीब पहुंच रहा है. सोशल मीडिया पर विनर के नाम का खुलासा हो चुका है. कहा जा रहा है कि खतरों के खिलाड़ी 13 का विनर डिनो जेम्स बन चुके है. हालांकि ऐश्वर्या शर्मा और अरिजीत तनेजा में से कौन पहला रनरअप बना, इसे लेकर फैंस कंफ्यूज है. पहले ये कहा जा रहा था कि ऐश्वर्या शर्मा ने प्रथम रनर-अप का खिताब हासिल किया, जबकि अरिजीत तनेजा दूसरे रनर-अप रहे. सियासत डेली न्यूज पोर्टल की एक लेटेस्ट अपडेट की मानें तो टॉप 2 स्थानों के लिए अरिजीत फर्स्ट रनर-अप बने और ऐश्वर्या शर्मा सेकेंड रनरअप बनी है. हालांकि अभी ऑफिशियली कुछ भी सामने नहीं आया है.
Also Read: Khatron Ke Khiladi 13 को मिल गए टॉप 2 कंटेस्टेंट्स, होगी कांटे की टक्कर, लीक हुआ विनर का नाम!
रोहित शेट्टी ने फैंस को कहा शुक्रिया
2 अक्टूबर को ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ के अंतिम एपिसोड की शूटिंग हुई. इस मौके पर रोहित शेट्टी ने प्रशंसकों को धन्यवाद देते हुए एक नोट के साथ इंस्टाग्राम पर शूट से एक वीडियो शेयर किया था. उन्होंने नोट में लिखा, “जैसा कि मैं खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के अंतिम एपिसोड की शूटिंग कर रहा हूं, मैं आप को धन्यवाद देना चाहता हूं, मेरे अद्भुत दर्शकों को, अपना अविश्वसनीय समर्थन दिखाने और खतरों के खिलाड़ी के इस सीजन को हर हफ्ते नंबर 1 शो बनाने के लिए! मैं वास्तव में आपके सभी प्यार के लिए शब्दों से परे आभारी हूं! बस हमेशा ऐसे ही प्यार देते रहना!”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










