Khatron Ke Khiladi 13 Contestants: रोहित शेट्टी के शो में खतरों से खेलेंगे ये 9 कंटेस्टेंट्स! देखें पूरी लिस्ट
Published by : Ashish Lata Updated At : 17 Mar 2023 10:09 PM
Rohit Shetty Confirms Simmba 2 And Sooryavanshi
Khatron Ke Khiladi 13 Contestants: रोहित शेट्टी का मोस्ट पॉपुलर रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का 13वां सीजन जल्द ही ऑनएयर होने वाला है. इस बार फिर से कई कंटेस्टेंट खतरनाक स्टंट करते दिखेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें प्रिंस नरूला, आसिम रियाज का नाम सामने आ रहा है, जो इस सीजन का हिस्सा हो सकते हैं.
Khatron Ke Khiladi 13 Contestants Full List: रोहित शेट्टी का मोस्ट पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी 13 फिर से टीवी पर वापसी कर रहे है. शो कब से शुरू होगा, इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी तक नहीं हुई है, लेकिन कंटेस्टेंट को लेकर तरह-तरह के न्यूज सोशल मीडिया पर छा गये है. सनाया ईरानी, आसिम रियाज और प्रिंस नरूला के नाम सामने आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और उर्फी जावेद पहले से ही कंफर्म हैं. यह एक ऐसा शो है, जिसमें दर्शकों को फुल ऑन एंटरटेनमेंट की गारंटी मिलती है, चाहे कोई भी सीजन हो. आइए देखते हैं कौन-कौन से संभावित नाम चर्चा में हैं…
असिम रियाज रोहित शेट्टी की खतरों के खिलाड़ी 13 में काम कर सकते हैं. आसिम रियाज इन दिनों भारत में अपने रैप शो में व्यस्त हैं. प्रिंस नरूला भी उन नामों में से एक हैं जो चर्चा में हैं. उन्हें रियलिटी शोज का बादशाह कहा जाता है. फैंस यह जानकर रोमांचित हैं कि सनाया ईरानी शो कर सकती हैं. वह इन-दिनों ओटीटी पर शो कर रही हैं. टीवी पर सनाया ईरानी को आखिरी बार नच बलिए में देखा गया था.
उर्फी जावेद को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है. उर्फी को खतरों के खिलाड़ी 13 में देखना काफी दिलचस्प होगा. कहा जा रहा है कि शिव ठाकरे खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए कंफर्म हैं. जाहिर तौर पर उन्होंने अपना प्रोमो शूट पूरा कर लिया है. वह कामों में अच्छा है, इसलिए उसके पास अच्छा मौका है. अर्चना गौतम को एंटरटेनमेंट की वजह से शो में जरूर होना चाहिए, ऐसा हम नहीं कह रहें, बल्कि फैमस चाहते हैं. वह रोहित शेट्टी के शो में काम करने को लेकर काफी उत्सुक हैं. शुरुआती रिपोर्ट्स में दिशा परमार का नाम भी था. प्रशंसक नकुल मेहता और उन्हें एक साथ देखना पसंद करेंगे. उन्होंने पहले कभी कोई रियलिटी शो नहीं किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










