Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के शो में बिग बॉस 16 की ये पॉपुलर कंटेस्टेंट खतरों से खेलेंगी, लिस्ट

Published by : Ashish Lata Updated At : 08 Mar 2023 9:29 AM

विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सभी जानना चाहते हैं कि इस बार कौन-कौन से सेलेब्स अपने डर से लड़ते हुए दिखाई देंगे. अब खबर है कि बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी शो का हिस्सा बनेंगी.

विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 13: प्रियंका चाहर चौधरी भले ही बिग बॉस 16 की विनर न बनी हों, उन्होंने कई दिल जीते हैं और सीजन की क्वीन बन गई हैं. सलमान खान ने भी घोषणा की थी कि बीबी 16 असली विजेता प्रियंका ही है. तभी से अभिनेत्री सुर्खियों में बनी हुई है. अब खबर आई है कि प्रियंका चाहर चौधरी रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 की कंफर्म कंटेस्टेंट में से एक है. ये खबर उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.

खतरों के खिलाड़ी में होंगी प्रियंका

प्रियंका चाहर चौधरी ने इंडिया टीवी के साथ एक विशेष बातचीत में अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बात की है. उनसे जब पूछा गया कि क्या वो रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा होंगी. जिसपर टीवी एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि खतरों के खिलाड़ी 13 का ऑफर टेबल पर है, लेकिन उन्हें बहुत कुछ सोचना है, क्योंकि उनके मन में कई डर हैं. प्रियंका ने बताया कि उनके डर के कारण, उन्हें साहसिक-आधारित रियलिटी शो के लिए सहमत होने में संकोच होता है. इस बात से कोई इंकार नहीं है कि प्रियंका के फैंस उन्हें शो में जरूर देखना चाहते हैं.

https://www.instagram.com/p/CpXiDkYqhpl/?hl=en
प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

अपनी आगामी परियोजनाओं के बारे में बात करते हुए, प्रियंका चाहर चौधरी ने खुलासा किया कि जल्द ही अंकित गुप्ता के साथ उनका एक प्यारा गाना रिलीज होने वाला है. उडारियां के दिनों से ही दोनों की केमिस्ट्री चर्चा का विषय बनी हुई है. हाल ही में प्रियंका ने ‘कुछ कुछ हसीन’ नाम के गाने का पोस्टर भी रिलीज किया. ऐसी अफवाहें थीं कि शाहरुख खान की आगामी फिल्म डंकी के लिए प्रियंका चाहर चौधरी को साइन किया गया है. हालांकि अभी तक इसकी कोई अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी का शो इस दिन से होगा शुरू! कंटेस्टेंट्स को झलना पड़ेगा 440 वोल्ट का झटका
इन सेलेब्स के भी नामों की चर्चा

खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए जिन नामों की चर्चा हो रही है उनमें शालीन भनोट का नाम सबसे पहले हैं. उन्हें मेकर्स फिर एक बार अपने फैसले पर विचार करने को कह सकते हैं. इसके अलावा शिव ठाकरे का नाम है. उनकी दिली इच्छा है कि वो इस शो का हिस्सा बने. उन्होंने हाल ही में पैपराजी से कहा था कि कुछ प्रोजेक्ट्स के साथ एक बड़े शो का ऑफर मिला है. इसके अलावा अर्चना गौतम, मुनव्वर फारूकी, सुम्बुल तौकीर खान और नकुल मेहता का नाम सुर्खियों में हैं.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola