Khatron Ke Khiladi 11: राहुल वैद्य और अभिनव शुक्ला करेंगे रोमांटिक टास्क, निक्की तंबोली की वापसी, VIDEO

Khatron Ke Khiladi 11: बिग बॉस 14 में कई बार अभिनव शुक्ला और राहुल वैद्य को एकदूसरे से झगड़ते देख चुके हैं. दोनों अब रोहित शेट्टी के स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आ रहे हैं. अब दोनों की दुश्मनी प्यार में बदल गई है.
Khatron Ke Khiladi 11: बिग बॉस 14 में कई बार अभिनव शुक्ला और राहुल वैद्य को एकदूसरे से झगड़ते देख चुके हैं. दोनों अब रोहित शेट्टी के स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आ रहे हैं. अब दोनों की दुश्मनी प्यार में बदल गई है. दोनों का एक वीडियो सामने आया जिसमें दोनों रोमांटिक टास्क करते नजर आ रहे हैं लेकिन एक ट्विस्ट के साथ. शो के लेटेस्ट प्रोमो में इस ‘रोमांटिक’ स्टंट की एक झलक देख सकते हैं.
प्रोमो में हम अभिनव शुक्ला और राहुल वैद्य को एक टीम के रूप में देख सकते हैं. दोनों तिलचट्टे से भरे अलग अगल बॉक्स में नजर आ रहे हैं. उन्हें मुंह से एक-दूसरे को चाबियां देनी हैं. वहीं बैकग्राउंड में दूसरे कंटेस्टेंट की कमेंट्री चल रही है, हम उन्हें हंसते हुए देख सकते हैं क्योंकि अभिनव और राहुल एक-दूसरे के काफी करीब आ जाते हैं क्योंकि वे चाबियां पास कर रहे हैं. राहुल वैद्य मजाकिया अंदाज में कहते नजर आते हैं अपनी दिशा परमार के भी इतना करीब नहीं आये हैं. रोहित शेट्टी कहते हैं कि ‘झूठ बोल रहा ये’.
https://www.instagram.com/p/CR58UBRNaKR/?
वहीं लेटेस्ट प्रोमो में पहले हफ्ते में एलिमिनेट होने के बाद निक्की तंबोली स्टंट-आधारित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 में लौट आये हैं. प्रोमो में शो के होस्ट रोहित शेट्टी निक्की तंबोली का वेलकम करते नजर आते हैं. प्रोमो में यह भी दिखाया गया है कि कैसे रोहित शेट्टी और अर्जुन बिजलानी निक्की तंबोली के साथ चाल चल रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/CR6jFXuqjiI/
Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah फेम निधि भानुशाली ‘बिग बॉस 15’ में करेंगी इंट्री?
वहीं शो के पहले ही हफ्ते में निक्की तंबोली शो से एलिमिनेट हो गई थीं. जब उन्होंने कई बार अपना टास्क रद्द कर दिया था. रोहित शेट्टी नाराजगी जाहिर करते हुए साफ कहा था कि, ये शो ही खतरों का है. जब आपने शो साइन किया होगा तो आपको पता ही होगा कि शो का फॉरमेट किया है. ये तो शुरूआत है और इसका लेवल और हाई होगा. जानवरों के साथ स्टंट करना होगा. मुझे सबसे ज्यादा फिक्र होती है आपलोगों की. आप लोगों से ज्यादा एक्सीपीरीयंस हैं मुझे. जुल्म थोड़ी हो रहा है ये तो स्टंट शो है और ऐसा होगा. मजाक करना और मजाक बनना दोनों में फर्क होता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




