KBC 14: अमिताभ बच्चन ने बताया- कैसे शूट हुआ था Deewar का मंदिर वाला सीन, बोले- ये सुबह का सीन था और...
Published by : Divya Keshri Updated At : 20 Oct 2022 8:23 AM
अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति 14 में फिल्म दीवार के बारे में दर्शकों को बताया. बिग बी ने मंदिर वाले सीन के बारे में खुलासा किया जो आज भी लोगों के जेहन में याद है. एक्टर ने बताया कि ये सीन करने से पहले वो कितने डरे हुए थे.
Kaun Banega Crorepati 14: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ में फिल्मों से जुड़े किस्से दर्शकों को बताते है. बिग बी बातों ही बातों में ऐसे किस्से बात देते है, जिससे लोग अनजान होते है. एक्टर ने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘दीवार’ के मंदिर वाला सीन के बारे में बताया, जिसे शूट करने से पहले वो काफी डर गए थे और खुद को 15 घंटों तक कमरे में लॉक कर लिया था.
कौन बनेगा करोड़पति के लेटेस्ट एपिसोड में हॉटसीट पर बैठे विक्रम खुराना को अमिताभ बच्चन ने अपनी 1975 की फिल्म दीवार के एक सीन बारे में भी बताया. मेरी फिल्म दीवार में, एक सीन था जहां मेरा किरदार विजय पहली बार मंदिर जाता है और अपनी मां के लिए प्रार्थना करता है. यह मेरे लिए बहुत मुश्किल सीन था.
बिग बी ने आगे बताया, फिल्म के निर्देशक यश चोपड़ा जी सेट पर आए और उन्होंने कहा कि शॉट तैयार है. लेकिन मैं अपने कमरे से बाहर नहीं निकल पा रहा था. मैं सेट पर भी नहीं गया था. एक्टर ने बताया कि ये सुबह का सीन था और रात 10 बजे तक वो अपने कमरे में बैठे हुए थे. मैं सोचता रहा कि मैं इस रोल को कैसे निभाऊंगा. यह एक ऐसा चरित्र है जो भगवान में विश्वास नहीं करता है और उसे अपनी मां की लाइफ के लिए प्रार्थना करनी पड़ती है.
Also Read: KBC 14: कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट करने के लिए अमिताभ बच्चन ले रहे तगड़ी रकम, फीस जानकर हो जाएंगे हैरान
अमिताभ बच्चन ने उस फिल्म के राइटर की तारीफ करते हुए कहा कि, मैं उस राइटर को सलाम करना चाहूंगा जिसने स्क्रिप्ट लिखा. उनकी पहली लाइन क्या शानदार थी- आज खुश तो बहुत होंगे तुम. क्या लाइन है. बता दें कि इस मूवी में शशि कपूर, नीतू सिंह, परवीन बाबी और निरूपा रॉय ने अहम भूमिका निभाई थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी.
फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘ऊंचाई’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म 11.11.22 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें अनुपम खेर और बोमन ईरानी, सारिका, डैनी डेंगज़ोम्पा, नीना गुप्ता, परिणीता चोपड़ा अहम रोल में है. राजश्री प्रोडक्शंस की इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेताब है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










