KBC 12, Registration: अमिताभ बच्चन ने पूछा हड्डी से जुड़ा 13वां सवाल, क्या आपको आता है जवाब?

Kaun Banega Crorepati 12 Registration – मेगास्टार अमिताभ बच्चन का फेमस शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 12वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है. इसके लिए रजिस्ट्रेशन जारी है. इस प्रक्रिया में बिग बी हर दिन दर्शकों से एक सवाल पूछते है. अब तक 12 सवाल पूछे जा चुके हैं. गुरुवार को उन्होंने हड्डी से संबंधित सवाल पूछा हैं.
Kaun Banega Crorepati 12 Registration (KBC 2020): मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का फेमस शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का (Kaun Banega Crorepati Season 12) 12वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है. इसके लिए रजिस्ट्रेशन जारी है. इस प्रक्रिया में बिग बी हर दिन दर्शकों से एक सवाल पूछते है. अब तक 12 सवाल पूछे जा चुके हैं. गुरुवार को उन्होंने हड्डी से संबंधित सवाल पूछा हैं.
Also Read: KBC 12, Registration: अमिताभ बच्चन ने पूछा कबड्डी से जुड़ा 12वां सवाल, ये है सही जवाब
इनमें से कौन सी चीज हड्डी की बनी होती है?
A. दरियाई घोड़ा के दांत
B. गैंडे के सींग
C. हिरण के सींग की शाखा
D. हाथी दांत (गज दंत)
इसका सही जवाब हिरण के सींग की शाखा है.
If you can dream it, you can do it. Here is the 13th question of the #KBC12 registrations which is open for you to answer till 22nd May, 9 PM. To register, download the Sony LIV app or send in your answer via SMS. Watch the video for the details. @SrBachchan @SonyLIV pic.twitter.com/RYr7Ox76gb
— sonytv (@SonyTV) May 21, 2020
आपको इस सवाल का सही जवाब लिखकर एसएमएस (SMS) या सोनीलिव (SonyLIV) एप के जरिये भेजना होगा. यह प्रक्रिया 22 मई तक चलेगी. अमिताभ बच्चन हर रोज रात 9:00 बजे दर्शकों से एक सवाल पूछेंगे, जिसका सही जवाब लोगों को भेजना होगा. सही जवाब देने वालों में से शार्टलिस्ट किये गये लोगों ��े फोन से संपर्क किया जाएगा. तीसरे चरण में चुने हुए प्रतिभागियों की ऑनलाइन सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी और उन्हें अपना वीडियो बनाकर सोनी लिव के माध्यम से भेजना होगा. चौथे और आखिरी चरण में चुने हुए प्रतिभागियों का वीडियो कॉलिंग से इंटरव्यू होगा.
Also Read: KBC 12, Registration: अमिताभ बच्चन ने पूछा बी आर चोपड़ा के महाभारत से जुड़ा 11वां सवाल, यह है जवाब
केबीसी रजिस्ट्रेशन के लिए पहला सवाल दर्शकों से अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस को लेकर पूछा था. अमिताभ का पहला सवाल था कि चीन में कहां सबसे पहले कोरोना वायरस रोग 2019 या कोविड 19 की पहचान हुई थी? इस सवाल का सही जवाब B. वुहान था. दूसरा सवाल अमिताभ ने पूछा था, फिल्म ‘बाला’ में आयुष्मान खुराना द्वारा निभाया गया किरदार, बालमुकुंद शुक्ला, किस समस्या से संघर्ष करता है? इसका जवाब D. समय से पहले गंजापन था.
वहीं, तीसरे सवाल ये था, दादरा और नगर हवेली के साथ किस जगह को मिलाकर भारत के सबसे नए केंद्र-शासित प्रदेश का गठन किया गया है ? इस सवाल का सही जवाब A. दमन और दीव था. जबकि चौथा सवाल खेल से जुड़ा हुआ था. 2020 में आयोजित किस खेल के विश्वकप में 16 वर्षीय शेफाली वर्मा ने भाग लिया था? इसका जवाब D. समय से पहले गंजापन था. इस सवाल का सही जवाब C. क्रिकेट है. पांचवां सवाल शाहरुख खान से जुड़ा हुआ था. इनमें से कौन सा सुपरस्टार करियर के शुरुआत में टीवी सीरीज ‘वागले की दुनिया’, ‘फौजी’ और ‘सर्कस’ में नजर आया था? इसका जवाब C. शाहरुख खान है.
Also Read: KBC 12, Registration: अमिताभ बच्चन ने पूछा भारत के संविधान से जुड़ा दसवां सवाल, यहां देखें जवाब
छठा सवाल था- इनमें से किस खेल के लिए पुलेला गोपीचंद और उनके दो शिष्यों को राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा गया? सही जवाब बैडमिंटन है. सातवां सवाल था- भारत में प्रवेश करते ही ब्रह्मपुत्र नदी किस राज्य से होकर सबसे पहले गुजरती है? सही जवाब अरुणाचल प्रदेश है. आठवां सवाल- अहमदाबाद के नजदीक मोटेरा में स्थित विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का नाम किस नेता के सम्मान में रखा गया है? सही जवाब सरदार पटेल है.
नौवां सवाल-किस धर्म के नाम की उत्पत्ति मूल रूप से एक संस्कृत शब्द ‘शिष्य’ से हुई है, जिसका अर्थ ‘अनुयायी’ होता है? सही जवाब सिख है. दसवां सवाल- भारत के संविधान की प्रस्तावना इनमें से किन शब्दों से शुरू होती है? इस सवाल का सही जवाब हम, भारत के लोग है. 11वां सवाल- मुकेश खन्ना ने बी आर चोपड़ा के टीवी धारावाहिक महाभारत में कौन सा किरदार निभाया था ? सही जवाब- भीष्म है. 12 वां सवाल- सर्कल स्टाइल और स्टैडर्ड स्टाइल किस खेल के दो प्रारूप है ? सही जवाब- कबड्डी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










