KBC 12 Updates : इस सवाल का जवाब देकर अनूपा बनी करोड़पति, भावुक हुआ केबीसी का सेट
Kaun Banega Crorepati 12 LIVE Updates, Amitabh Bachchan, KBC 12 : कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन को आज तीसरी करोड़पति मिलने वाली हैं. छत्तीसगढ़ के बस्तर की अनूपा दास हॉटसीट पर बैठी हैं. प्रोमो वीडियो में अनूपा कहती नजर आ रही हैं कि, जीत हुए पैसों से वह अपनी मां का इलाज कराएंगी जिन्हें थर्ड स्टेज का कैंसर है. वो जीती हुई पूरी राशि का उपयोग मां के इलाज में करनेवाली हैं. वह चाहती हैं कि किसी भी तरह उनकी मां पूरी तरह ठीक हो जाएं. उनकी बात सुनकर अमिताभ बच्चन भी बेहद भावुक होते नजर आ रहे हैं. अमिताभ बच्चन के इस शो की तीसरी करोड़पति भी महिला ही हैं. इससे पहले नाजिया नसीम और आईपीएस मोहिता शर्मा एक करोड़ जीत चुकी हैं. अनूपा के करोड़पति बनने के सफर को आज शो में दिखाया जाएगा. शो से जुड़े से लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए जुड़े रहें हमारे साथ…LIVE Updates
7 करोड़ के प्रश्न में उलझीं अनूपा, क्विट कियो शो
प्रश्न – रियाज पूनावाला और शौकत दुकानवाला ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट क्रिकेट में किस टीम का प्रतिनिधित्व किया है
ऑपशन –
केन्या
संयुक्त अरब अमीरात
कनाडा
ईरान
सही जवाब – संयुक्त अरब अमीरात
इस सवाल का जवाब देकर अनूपा बनी करोड़पति, परमवीर चक्र से जुड़ा था सवाल
प्रश्न – 18 नवंबर 1962 को लद्दाख के रेजांग ला में उनकी बहादुरी के लिए किन्हें परमवीर चक्र सम्मानित किया गया था
ऑप्शन-
मेजर धन सिंह थापा
लेफ्टनंट कर्नल अर्देशिर तारापोर
सुबेदार जोगिंदर सिंह
मेजर शैतान सिंह
सही जवाब – मेजर शैतान सिंह
बिना किसी संदेह के 50 लाख के प्रश्न का अनूपा ने दिया सही जवाब
प्रश्न – आईएओएस, बेंगलुरू द्वारा प्रकाशित पुस्तक लीलावतीस डॉटर्स में किन पर वर्णित करीब 100 निबंध हैं
सही जवाब – भारतीय महिला वैज्ञानिक
25 लाख रुपये का प्रश्नके लिए अनूपा ने प्रयोग में लाया आस्क दी एक्सपर्ट लाइफ लाइन
प्रश्न – उस निर्वाचन क्षेत्र का क्या नाम है जहां से वीडियो क्लिप में नजर आ रही इस राजनेता (अनुप्रिया पटेल) ने 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी
सही जवाब – मिर्जापुर
12 लाख 50 हजार रुपये के लिए अनूपा ने दिया सही जवाब
प्रश्न – शिव पुराण के अनुसार किसके श्राप के कारण भगवान विष्णु किसे श्राप के कारण पत्थर का रुप धारण कर गण्डकी नदी के जल के निकट निवास करते हैं
सही जवाब – देवी तुलसी
6 लाख 40 हजार रुपये के लिए अनूपा से पूछा गया ये सवाल
प्रश्न – ओडिशा के किस जगह के बारे में मान्यता है कि इस जगह पर कलिंग का युद्ध लड़ा गया था
सही जवाब – धौली
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए