KBC 12 Updates : कुछ ऐसा होने वाला है अनूपा का करोड़पति बनने का सफर, जानें क्या आज नजर आएंगी हॉटसीट पर
Kaun Banega Crorepati 12 LIVE Updates, Amitabh Bachchan, KBC 12 : कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. शो को होस्ट हर बार की तरह महानायक अमिताभ बच्चन ही कर रहे हैं. उनकी होस्टिंग का तो हर कोई कायल ही है. आपको बता दें की केबीसी के 12वें सीजन को तीसरी करोड़पति मिल चुकी है. अनूपा दास इस सीजन की तीसरी करोड़पति बनकर सामने आई हैं. बीते दिनों नाजिया नसीम और मोहिता शर्मा ने गेम शो से 1-1 करोड़ रुपये जीता था. अब इस सीजन में तीसरी बार ऐसा होने जा रहा है, जब एक महिला ही करोड़पति बनने जा रही है. अनूपा के करोड़पति बनने के सफर को आज शो में दिखाया जाएगा. शो से जुड़े से लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए जुड़े रहें हमारे साथ…LIVE Updates
अनूपा ने इस सवाल का दिया सही जवाब, जारी है करोड़पति बनने का सफर
प्रश्न – किन राज्यों के साथ चंबल नदी मध्य प्रदेश की सीमा का निर्धारण करती है
सही जवाब – उत्तर प्रदेश-राजस्थान
अनूपा ने पार किया पहला पड़ाव, जीते 10,000 रुपये
प्रश्न – संथाल, मुंडा, उरांव और गोंड से सभी किसके नाम हैं
सही जवाब – जनजाती
हॉटसीट पर छत्तीसगढ़ के बस्तर की अनूपा दास
केबीसी की हॉटसीट पर छत्तीसगढ़ की अनूपा दास पहुंच गई हैं. अनूपा 2007 से एक हिंदी माध्यम स्कूल में गणित, साइंस और फिजिक्स पढ़ाने वाली एक सरकारी स्कूल टीचर हैं. वह अपने छात्रों से प्यार करती हैं उन्हें पढ़ाना पसंद नहीं करती हैं.
प्रश्न गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड से जुड़े सवाल में उलझी ओशिन, क्विट किया शो, जीते 25 लाख रुपये
प्रश्न – गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स के अनुसार, पृथ्वूी पर सबसे बड़ी सजीव वस्तु क्या है
सही जवाब- हनी मशरूम
ओशिन ने पार किया दूसरा पड़ाव, 3 लाख 20 हजार रुपये के लिए इस प्रश्न का दिया सही जवाब
प्रश्न – किस शेफ ने फीड इंडिया अभियान को शुरू किया जिसके तहत कोविड 19 संकट के दौरान भारत कम से कम 125 शहरों में जरूरतमंद लोगों को राशन प्रदान किया गया है
सही जवाब – विकास खन्ना
वेब सीरीज का दिया गया सही जवाब
प्रश्न – वर्ष 2020 की वेब सीरीज पाताल लोक का सह निर्माण कि अभिनेत्री ने किया है
ही जवाब – अनुष्का शर्मा
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए