KBC 12 Updates : 7 करोड़ के इस सवाल में उलझी मोहिता शर्मा, क्विट किया शो, जीते 1 करोड़ रुपये, देखें आज के प्ले अलॉन्ग विजेताओं की लिस्ट
Kaun Banega Crorepati 12 LIVE Updates, Amitabh Bachchan, KBC 12 : कौन बनेगा करोड़पति कि हॉटसीट पर मोहिता शर्मा बैठी हैं. आपको बता दें मोहिता शो में एक करोड़ के सवाल का जवाब देकर आज करोड़पति बनने वाली है, पर क्या वो जैकपॉट प्रश्न का जवाब देकर सात करोड़ रुपये जीत पाएंगी या नहीं इसके लिए आपको आज का एपिसोड देखना होगा. आपको बता दें महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो को कुछ दिन पहले ही इस सीजन की पहली करोड़पति नाजिया नसीम मिली थी. शो से जुड़े से लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए जुड़े रहें हमारे साथ…LIVE Updates
केबीसी प्ले अलॉन्ग के 17 नवंबर के विजेताओं की लिस्ट
उमेश (लखनऊ)
अंजु कुमांवत (जयपुर)
जी विवेक चंद्रन (शिवकाशी)
रवि अर्जुन (बंगलुरु)
संजय सचदेवा (दिल्ली)
इंद्रानी कोनर (कोलकाता)
सबिता चक्रवर्ती (कोलकाता)
आशिष सचदेवा (नई दिल्ली)
अक्षय कुमार ( नई दिल्ली)
संजय कोनर (कोलकाता)
1 करोड़ रुपये जीतने के बाद ये थी मोहिता की प्रतिक्रिया
एक करोड़ रुपये जीतने के बाद मोहिता ने बताया कि आईपीएस अधिकारी होने के कारण उनके वर्दी का मान बढ़ाना उनका मुख्य उद्देश्य था. उन्होंने बताया कि वो कभी भी प्राइज मनी को लेकर चिंतित नहीं थी, वो चाहती थी कि केबीसी के मंच पर पहुंचकर उनकी वर्दी पर कोई आंच नहीं आए, और वो शानदार खेल खेलें.
7 करोड़ के इस सवाल में उलझी मोहिता, क्विट किया शो, जीते 1 करोड़ रुपये
सवाल – बंबई में वाडिया समूह द्वारा निर्मत इनमें से किस जहाज को 1817 में लांच किया गया था, जो ब्रिटेन का सबसे पुराना मौजूदा युद्धपोत है
ऑप्शन –
एचएमएस मिंडेन
एचएमएस कॉर्नवॉलिस
एचएमएस त्रिंकोमाली
एचएमएस मिनी
सही जवाब – एचएमएस त्रिंकोमाली
इस सवाल के लिए मोहिता ने लिया एक्सपर्ट एडवाइज, जीते 1 करोड़ रुपये
प्रश्न – इनमें से किस विस्फोटक पदार्त का पेटेंट सबसे पहली बार 1898 में जर्मन रसायनशास्त्री जॉर्ज फ्रेडरिक हेनिंग ने करवाया था. जिसका पहली बार इस्तेमाल द्वितीय विश्व युद्ध में किया गया था
ऑप्शन
एचएमएक्स
आरडीएक्स
टीएनटी
पीईटीएन
सही जवाब – आरडीएक्स
मोहिता शर्मा ने बिना किसी संदेह के दिया इस सवाल का जवाब, जीते 50 लाख रुपये
प्रश्न – फालकन कैपिटल ऑफ वर्ल्ड किसे कहा जाता है
सही जवाब – नागालैंड
मोहिता ने लिया फिफ्टी-फिफ्टी की लाइफ लाइन, इस प्रश्न के लिए ,जीते 25 लाख रुपये
प्रश्न – फायर एस्केप, डिशवॉशर, और विंडशील्ड वाइपर इन सभी मे क्या समान है
सही जवाब – सभी का आविष्कार महिलाओं द्वारा किया गया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए