Live Updates

कैटरीना कैफ,विक्की कौशल शादी अपडेट्स: संगीत सेरेमनी में काला चश्मा के साथ तेरी ओर गाने पर डांस करेंगी कैट

Updated:
विज्ञापन

कैटरीना कैफ, विक्की कौशल शादी लाइव अपडेट्स: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, दोनों कपल अपनी संगीत पर काला चश्मा गाने पर परफोर्म करने जा रहे हैं. बता दें कि, दोनों आगामी 9 दिसंबर को होटल सिक्स सेंसेस फोर्ट में शाही अंदाज में सात फेरे लेंगे.

विज्ञापन

कैटरीना के हाथों में लगेगी विक्की के नाम की मेहंदी

कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर के होटल सिक्स सेंस फोर्ट में हो रही है. कैट के हाथों में सोजत की मेहंदी लगेगी.

रोहित शेट्टी नहीं शामिल होंगे शादी में 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्ममेकर रोहित शेट्टी, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे. कपल ने रोहित को बुलाया था, लेकिन वो काम की वजह से इसे अटेंड नहीं कर पाएंगे. बता दें कि रोहित फिल्म सर्कस को लेकर बिजी चल रहे है.

ये होगा खाने का मेन्यू

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी में कचौरी, दही भल्ले, फ्यूजन चार्ट, गोलगप्पा, पान और भारतीय व्यंजनों के अलग-अलग स्टाल है. ट्रेडिशनल राजस्थानी क्यूजिन दाल बाटी चूरमा, ब्लू- व्हाइट टिफ्फनी केक और एक्सॉटिक डिशेज भी शामिल होगी.

कई फिल्मों में साथ में नजर आएंगे कैट- विक्की

कई मेकर्स अपनी फिल्म में लिए कैटरीना कैफ औऱ विक्की कौशल को लेना चाहते है. हनीमून से लौटने के बाद वो साथ में कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकते है.

इस जगह पर कैट- विक्की हनीमून पर जाएंगे

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कैटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बाद हनीमून के लिए मालदीव जाने वाले हैं.

विक्की कौशल-कैटरीना की शादी में परफॉर्मेंस नहीं देंगे गुरदास मान

ऐसा कहा जा रहा था कि विक्की कौशल-कैटरीना कैफ की शादी में गुरदास मान परफॉर्मेंस देने वाले हैं. लेकिन ऐसा नहीं है. सिंगर ने खुद कहा कि वो फैमिली फ्रेंड के तौर पर शादी में शामिल होने आए है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola